घर पर पहले साल का करे पुष्य योग 13 को हो जायेगे मालामाल
Jan 10, 2017, 18:30 IST
डेस्क-साल 2017 का पहला पुष्य नक्षत्र 13 जनवरी, शुक्रवार को आ रहा है। शुक्रवार को होने के कारण ये शुक्र पुष्य कहलाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इस बार शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना गया है। पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ 12 जनवरी, गुरुवार की रात 2.32 से होगा जो 13 जनवरी को पूरे दिन रहेगा और रात 1.47 पर समाप्त होगा।