Chandra grahan 2021/lunar eclipse: वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर

Chandra grahan 2021/lunar eclipse 2021: वृश्चिक राशि में लगेगा 26 May को लगेगा चंद्र ग्रहण 2021, राशि अनुसार ये पड़ेगा असर 
Chandra grahan 2021/lunar eclipse: वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर
Chandra grahan 2021/lunar eclipse 2021: राशि चक्र की 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, जानें यहां

Chandra grahan 2021/lunar eclipse 2021: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कभी भी चंद्र ग्रहण लगता है तो उसका सीधा असर इंसान मन और मास्तिष्क पर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा मन का कारक है। ऋग्वेद (rigveda) में भी चंद्रमा को मन का कारक बताते हुए, "चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः ......  इस ऋचा का उल्लेख किया गया है। आगामी 26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस चंद्रग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि (scorpio zodiac) समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। आगे जानिए, सभी राशियों (Chandra grahan 2021/lunar eclipse effects on zodiac) पर चंद्रग्रहण का असर...

मेष- इन राशि वालों की कुंडली के आठवें भाव में पड़ेगा। जिसके फलस्वरूप आपकी मानसिक स्थिति में बदलाव आएगा। जिस कारण आपको अनावश्यक वाद-विवाद से बचना होगा। अपने माता जी की सेहत का भी खास ख्याल रखें।

वृषभ- पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर रखना होगा। माता जी से आशीर्वाद लेना लाभकारी होगा।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित होगा। बिजनेस या नौकरी में सफलता मिलेगी। झगड़ा-झंझट से बचकर रहना होगा।

कर्क- मानसिक पीड़ा परेशान कर सकती है। पेट से संबंधित परेशानी होगी। संतान की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी से अथवा व्यापार से लाभ होगा। 

सिंह- घरेलू परेशानियों में उलझे रह सकते हैं। माता जी की सेहत का खास ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बनेंगे पर इससे बचना होगा।

कन्या- इन ग्रहण के प्रभाव से भाग्य में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की होगी लेकिन अत्यधिक उत्साह से  बचना होगा। मानसिक स्थिति में सुधार होगा। 

तुला- इस राशि वालों को धन हानि की प्रबल संभावना है। आर्थिक निवेश से बचकर चलें तो अच्छा रहेगा। मन में उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक- यह चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में लगेगा। इसलिए आपको चंद्रग्रहण लगने से अगले एक माह तक बिल्कुल सतर्क रखना होगा। ऐसा कुछ न करें जिससे मानसिक तनाव पैदा हो। ग्रहण की अवधि में चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप श्रेयस्कर होगा।

धनु- इस ग्रहण से आपके खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत संबंधी परेशानी होगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचकर रहना होगा।

मकर- सेहत में सुधार होगा। व्यापर से लाभ होगा। चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा। 

कुंभ- नौकरी-व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। कार्य स्थल पर कुछ ऐसा न करें जिससे मानसिक परेशानी बढ़ जाए। 

मीन- इस राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है। भाग्य में वृद्धि होगी। हालांकि माता-पिता से विवाद हो सकता है। अच्छा रखेगा ग्रहण के दौरान माता-पिता, बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।

Share this story