लोटा' में पानी पीने के हैं चमत्कारी लाभ, क्या आपको पता है ?

Cooper bottle benefits: 'लोटा' में पानी पीने के हैं चमत्कारी लाभ, क्या आपको पता है ?
लोटा' में पानी पीने के हैं चमत्कारी लाभ, क्या आपको पता है ?
वैज्ञानिक दृष्टि से लोटा का सर्फेस टेंशन कम होता है। 

Drinking water in copper bottle: लोटा एक ऐसा नाम है जिससे प्रायः सब लोग परिचित होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पानी पीने के लिए किया जाता है। साथ ही साथ इसका उपयोग दैनिक पूजा-पाठ में भी सदियों से होता चला आ रहा है। पूजा पाठ में अधिकांश तौर पर लोटा का प्रयोग सूर्य को जल देने के लिए किया जाता है। अलग-अलग मनोकामना पूर्ति के लिए खास धातु से बने लोटे का प्रयोग किया जाता है। आगे आप जानेंगे कि लोटा का व्यवहारिक जीवन में क्या खास महत्व है? और अगर-अलग धातु से बने लोटा का हमारे दैनिक जीवन में क्या उपयोग और लाभ है।

तांबे के लोटे में पानी पीने के फायदे/वैज्ञानिक दृष्टिकोण (drinking water in copper benefits)

Benefits of drinking water in copper bottle वैज्ञानिक दृष्टि से लोटा का सर्फेस टेंशन कम होता है। वैद्य (आयुर्वेद के जानकार) बताते हैं कि लोटा में पानी पीने से कब्ज, लीवर संबंधी समस्या और आंखों की समस्या दूर होती है। वहीं गिलास से पानी पीना तुलनात्मक दृष्टिकोण से कम लाभदायक होता है। इसलिए पुराने जमाने में लोग कुआं से पाने पीते थे। साथ ही आज भी कई स्थानों पर कुएं का पानी पिया जाता है।

यदि घर में क्लेश हो तो कैसे करें ताँबे के लोटे का इस्तेमाल ? (Copper vessel use for domestic fight) 

ताँबे के लोटे का इस्तेमाल घर के क्लेश-झगड़े से मुक्ति पाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक ताँबे का लोटा में जल भरकर पूजा  स्थान पर रखें। फिर इसमें गुलाब जल या कोई खुशबूदार चंदन मिला लें। अब इनके बाद बोल बोलकर गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें। फिर पांच मिनट के बाद जल को हाथ में लेकर पूरे घर में इसका छिड़काव करें। यदि जल बच जाए तो इसे किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करने से घर से बीमारियां दूर होंगी। साथ ही कलह-क्लेश दूर होना शुरू हो जाएगा। 

अगर घर का कोई सदस्य लगातार बीमार चल रहा हो तो कैसे करें ताँबे के लोटा का इस्तेमाल (copper bottle use for illness) 

ताँबे का एक लोटा में जल भर लें। लोटा को हाथ में लेकर लघु महामृत्युंजय मंत्र "ॐ जूं सः" का जप करते जाएं और लोटे में फूंक मारते जाएं। ऐसा 27 बार करना है, 108 बार कर सकें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। अब इस अभिमंत्रित जल रोगी को पिला दें। ऐसा अगर रोज शाम को करेंगे तो लाभकारी साबित होगा। 

कैसे करें सूर्य को जल अर्पित ? (How to offer water to surya)

ताँबे का लोटा से जल अर्पित करते समय लोटा को माथे की ऊंचाई के बराबर उठाएं। ऐसा करते समय यह ध्यान रखना है कि लोटा के निचले हिस्से से सूर्य को देखना है। इस प्रकार जल अर्पित करने से फायदा होगा। 

पूजा स्थान पर लोटा का उपयोग (copper bottle use in worship) 

एक लोटा जल भरकर घर के पूजा स्थान पर रखें। अगले दिन उस लोटे के जल को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा अगर रोजाना करते हैं तो पूजा स्थान पवित्र बना रहेगा।

Share this story