Ganga dashra 2021date 20 June  गुरु के वक्री होने से 5 राशियों पर होगा बड़ा परिवर्तन 

Ganga dashara

 गंगा दशहरा से गुरू हो जाएंगे वक्री 5 राशियों पर होगा खास असर ,बदलने वाली है किस्मत

डॉ अनुराग 
गंगा दशहरा 20 जून 2021 से गुरु चलेंगे उलटी चाल, 18 अक्टूबर तक क्या होंगे 12 राशियों के हाल जानते हैं 

गंगा दशहरा कब है ?


ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अर्थात 20 जून 2021 गंगा दशहरा के दिन से बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री गति से चलना शुरू कर देंगे और 120 दिन बाद यानी 18 अक्टूबर 2021 को पुन: मार्गी होंगे। हालांकि बीच में कुछ काल के लिए वक्री अवस्था में ही 14 सितंबर को गुरु अर्थात बृहस्पति मकर राशि में गोचर करने लगेंगे और मार्गी भी इसी राशि में होंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। फिर इसके कुछ समय बाद 21 नवंबर को गुरु फिर से कुंभ राशि में भ्रमण करने लगेंगे। 


गुरु वक्री होने का क्या होगा राशियों पर असर 
वक्री गुरु का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा जानें


5 राशियों पर होगा खास असर गुरु ग्रह के कुंभ में वक्री होने, मकर में वक्री अवस्था में प्रवेश करने और वहीं मार्गी होने और वहां से निकलकर पुन: कुंभ में गोचर करने से खासकर 5 राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने के आसार रहेंगे। ये पांच राशियां हैं- मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन।


मेष- गुरु राशि मे 11 वे भाव जिसे लाभ का भाव भी कहा जाता है इस कारण से मेष राशि वालों के करियर में बढ़ोत्तरी होगी हो सकता है जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रोमोशन मिल जाये और जो लोग व्यापार में हैं उनका व्यापार बढ़ने लगे ।लेकिन इस बात से सतर्क रहना चाहिए कि वह किसी से उधार न लें नही तो समस्या हो सकती है ।


2. वृषभ- वृषभ राशि में दसवें भाव में गोचर कर रहा है जो कर्म का भाव है।अगर व्यक्ति अपने कर्म को यानि कि जिस भी क्षेत्र में है उसमें काम सही ढंग से करता रहे तो काम सफल हो सकता है लेकिन सफलता पाने इतना आसान नही होगा इसके लिए काफी कड़ी मेहनत करनी होगी तभी कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। 

3. मिथुन- मिथुन राशि के नवम भाव में गुरु वक्री गोचर करेंगे। यह धर्म, अध्यात्म और भाग्य का भाव होता। ऐसे में धर्म की शरण में रहेंगे तो लाभ मिलेगा अन्यथा कड़ी मेहनत करना होगी। इसके अलावा पिता के साथ विवाद ना करें। अपने आस्था से जुड़े रहेंगे तो लाभ ही लाभ होगा और काम सफल होगा ।

4. कर्क- कर्क राशि में अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। संयुक्त उद्यम, कर, बीमा, ऋण और मृत्यु के आठवें घर में गोचर का फल देर से मिलेगा। आपको अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है।

5. सिंह- सिंह राशि के सप्तम भाव में वक्री गुरु रहेंगे, जो कि दांपत्य जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है परंतु विवाह संबंधी मामले में सफलता मिलेगी और व्यापार में लाभ, संपत्ति में बढ़ोतरी की संभावना है। 


6. कन्या- कन्या राशि में छठे भाव में वक्री गोचर कर रहा है। सेहत और दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा परंतु कार्यक्षेत्र में नहीं। फिर भी आपको ध्यान रखना होगा। बहुत कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी।

7. तुला- तुला राशि के पंचम भाव में गुरु वक्री गोचर कर रहा है। पंचम भाव संतान, शिक्षा और करियर का मुख्य भाव है।  दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश का जोखिम ना उठाएं।  

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव पर गोचर कर रहा है जो कि सुख का भाव है। वृश्चिक राशि वालों को भी कार्यक्षेत्र में उन्नती के योग और यात्रा से लाभ होगा। 


9. धनु- धनु राशि के तृतीय भाव में गुरु गोचर है। यह पराक्रम, भाई-बहन, पड़ोसी और यात्रा का भाव है। धनु को भी व्यापार में लाभ और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। हलांकि संबंधों में अनबन हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा ना करें।

10. मकर- मकर राशि के द्वितीय भाव में गुरु वक्री गति करेगा। अनावश्यक खर्चे से बचें। जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और ससुराल पक्ष से विवाद ना करें। 

11. कुम्भ - कुंभ राशि में ही गुरु वक्री हो रहे है। अर्थात प्रथम भाव में गोचर कर रहा है। गुरु के इस वक्री गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आपको धोखा खाने से बचना चाहिए। आप अपने अच्‍छे गुण से ही जीत हासिल कर सकते हैं। 


12. मीन- मीन राशि के 12वें भाव में गुरु का गोचर है। इससे मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ। रुके हुए कार्य और रुका धन में प्रगति होगी। हालांकि व्यर्थ की यात्रा ना करें अन्यथा नुकसान होगा।

Share this story