Gemini horoscope all about: मिथुन राशि वालों का आर्थिक जीवन होता है शानदार, कहां-कहां मिलती है सफलता ? जानिए

Gemini all about: मिथुन राशि वाले वैज्ञानिक बनकर चमकाते हैं भविष्य, जानिए और भी गुण
Gemini
Gemini all about: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातक अपने जीवन में तमाम भौतिक सुख-साधनों का आनंद लेते हैं।

Gemini horoscope all about: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन चौथी राशि है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। जबकि इस राशि का प्रतीक चिह्न जुड़वा है। मिथुन राशि वालों के लिए शुभ दिन गुरुवार, शुक्रवार और बुधवार होता है। साथ ही इस राशि वालों को मिथुन, तुला और कुंभ वालों के साथ अच्छा तालमेक रहता है। मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रंग नील-पीला और शुभ अंक 5 होता है। मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रत्न एमराल्ड माना गया है। आगे पढ़िए मिथुन राशि वालों का व्यक्तित्व, करियर, आर्थिक जीवन, लव लाइफ 


मिथुन राशि व्यक्तित्व (Gemini personality)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातक अपने जीवन में तमाम भौतिक सुख-साधनों का आनंद लेते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होने के कारण ये अपनी बुद्धि के बल पर अपनों के बीच प्रशंसा के पात्र बनते हैं। इसके अलावा इस राशि का स्वभाव बहुत मिलनसार होता है। मिथुन राशि के जातक विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं। हालांकि कई बार इन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। मिथुन राशि के जातक हर चीज के विषय में जानने की इच्छा रखते हैं। 

मिथुन राशि के लोग आमतोर बहुत जल्द बुरी आदतों में फंस जाते हैं। जिससे बाहर आना इनके लिए कठिन होता है।

मिथुन राशि करियर/Job (Gemini hroscope job profile)

मिथुन राशि वालों को वाहन से जुड़े कामों में अधिक रुचि होती है। इस राशि के लोग अपने इस गुण के कारण नए-नए वाहनों को सीखने और उसका आनंद लेने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इससे  जुड़े कामों में मिथुन राशि के लोग अपना करियर बना सकते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि वाले एक अच्छे पायलट भी बन सकते हैं। जिज्ञासु प्रवृति के कारण मिथुन राशि के लोग शैक्षणिक-शोध कार्यों में  भी मुकाम हासिल करते हैं। मिथुन राशि के लोग एस्ट्रोलॉजी, संगीत, विज्ञान में भी अच्छा करियर बनाते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति की अधिकता के कारण इस राशि के लोग प्रवचनकर्ता के तौर लाखों लोगों के मन-मस्तिष्क पर अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। 
इसके अलावा इस राशि के लोग मैनेजमेंट गुरु भी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी मानसिक क्षमता जबरदस्त होती है। 

मिथुन राशि के लोग फाइनेंस के क्षेत्र में अपना अच्छा करियर बनाते हैं। हालांकि लालच के चक्कर में कई बार इन्हें नुकसान भी सहना पड़ता है। सट्टेबाजी से जुड़े कार्य इस राशि वालों के लिए हमेशा नुकसानदेह साबित होता है।


मिथुन राशि आर्थिक जीवन (Gemini Zodiac financial life) 

शुरुआत में मिथुन राशि वालों का आर्थिक जीवन संघर्षपूर्ण होता है। वाहन से जुड़े कार्य से आर्थिक आमदनी अच्छी होती है। गायन-वादन के क्षेत्र में भी इन राशि के लोग अर्थिक उन्नति करते हैं। वाक्पटु होने के कारण वकालत से भी अर्थिक लाभ होता है। मिथुन राशि के जातक एक अच्छा वैज्ञानिक बनकर भी धन अर्जित करते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि के लोग मैनेजमेंट गुरु बनकर भी अच्छा आर्थिक उन्नति करते हैं। मिथुन राशि के जातकों को शैक्षणिक कार्यों में भी अधिक आर्थिक उन्नति करते हैं।

मिथुन राशि लव लाइफ (Gemini Zodiac Love Life) 

एक दोस्त के रूप में मिथुन राशि के लोग बहुत अच्छे साबित होते हैं। ये अपने पार्टनर से इतना घुलमिल जाते हैं कि फिर उन्हें भुलाना इनके लिए मुश्किल हो जाता है। जबकि प्रेमी के तौर पर इस राशि के लोग प्रेमिका को बहुत मजा दे सकते हैं। पिता के तौर पर इस राशि के लोग अपने बच्चों की बखूबी देखभाल करते हैं। अपने बच्चों के साथ दोस्तों की तरह घुलमिल जाते हैं। स्वभाव से कोमल होने के कारण बच्चे भी इन्हें बहुत प्यार करते हैं। माता के तौर पर बच्चों का पालन-पोषण करना बखूबी जानते हैं और इसे निभाते भी हैं।

Share this story