Grahan in 2021: वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को तबाह करेगा राहु

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है।
Chandra grahan
Grahan in 2021: ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस चंद्र ग्रहण असर राशि चक्र की सभी राशियों पर पड़ेगा।

Grahan in 2021 चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में एक खगोलीय घटना के रूप में देखा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है। जिसमें राहु ग्रह चंद्रमा को निगल जाता है पृथ्वी पर कुछ समय के लिए अंधेरा हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी होती है। इस साल चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) 26 मई को वृश्चिक राशि में लगेगा। इस चंद्रग्रहण के बार में ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इनका असर राशि चक्र की सभी राशियों पर पड़ेगा। आगे जानते हैं चंद्रग्रहण 2021 का सभी राशियों पर असर (grahan ka rashiyon par asar)...

मेष- सेहत का ध्यान रखें। धन-संपत्ति की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रहण के दौरान भगवान शिव की उपासना करें। ग्रहण की समाप्ति पर चावल का दान करें।

वृषभ- करियर में बदलाव के योग बनेंगे। अचानक दुर्घटना से बचकर रखना होगा। ग्रहण काल में भगवान कृष्ण की उपासना लाभकारी साबित होगा। ग्रहण के बाद पीले फूल का दान और भी लाभकारी होगा।

मिथुन- वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रहण काल में बजरंग बाण का पाठ करें और ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद को दूध का दान करें तो बेहतर होगा।

कर्क- प्रेम और विवाह मामले में दिक्कत आ सकती है। करियर में बदलाव के योग हैं। ग्रहण काल में ॐ सोम सोमाय इस मंत्र का जाप करें और ग्रहण के बाद काली वस्तुओं का दान करें। 

सिंह- ग्रहण के प्रभाव से पेट की समस्या होगी। दुर्घटना से बचें। धन की हानि हो सकती है। गर्भवती महिला विशेष ध्यान रखें। ग्रहण काल में अपनी क्षमता के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ग्रहण के बाद जूते या छाते का दान करें। 

कन्या- माता या संतान की सेहत में समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ग्रहण काल में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करे और ग्रहण के बाद अन्न का दान करें। 

तुला- तुला राशि वालों के लिए करियर में बदलाव का योग बन रहा है। जिससे लाभ होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर सतर्क रहें। ग्रहण काल में दुर्गा कवच का पाठ करें और ग्रहण के बाद काली वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक- ग्रहण के कारण पारिवारिक मामलों में समस्या आएगी। वाणी और  गुस्से के कारण नुकसान होगा। ग्रहण काल के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें। ग्रहण के बाद फलों के दान से लाभ होगा। 

धनु- ग्रहण की वजह से अगले 15 दिन सतर्क रहना होगा क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। नौकरी और करियर पर संकट आ सकता है। ग्रहण काल में चंद्रमा के मंत्र का जाप करें और ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं का दान करें।

मकर- आँखों की समस्या परेशान करेंगी। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक अपयश मिल सकता है। ग्रहण के दौरान हनुमान बाहुक का पाठ करें। ग्रहण के बाद लाल फल का दान करें तो लाभकारी होगा। 

कुम्भ- करियर में मनचाही सफलता तो मिलेगी पर धन की हानि और आंखों की समस्या से बचें। ग्रहण काल में भगवान शिव की पूजा करें। और ग्रहण के बाद जरूरतमंद को भोजन कराएं।

मीन- ग्रहण की वजह से नौकरी में अचानक समस्या आ सकती है। अनावश्यक अपयश मिल सकता है। ग्रहण की अवधि में भगवान श्री कृष्ण की उपासना करें। ग्रहण के बाद केले का दान करें

Share this story