Guru Gochar 2024: आज वृषभ राशि में प्रस्थान करेंगे बृहस्पति देव, जानें किन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

Guru Gochar 2024: Today Jupiter will move into Taurus, know which zodiac signs will be directly affected
Guru Gochar 2024: आज वृषभ राशि में प्रस्थान करेंगे बृहस्पति देव, जानें किन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
Guru Gochar 2024 : 1 मई यानी की आज सभी ग्रहों के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा। गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि कितने बजे गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रस्थान करेंगे, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव।

सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन एक निश्चित समय अंतराल में होता हैं. गुरु का गोचर भी ऐसा ही है. कहा जाता है कि गुरु का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण है. गुरु ग्रह को भाग्य का कारक माना जाता है. जातक की कुंडली में अगर गुरु की स्थिति मजबूत है, तो उसे अपने जीवन में कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन दान-पुण्य का और विष्णु भगवान की पूजा जरुर करनी चाहिए। गुरु गोचर का प्रभाव कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है.

गुरु गोचर 2024 का समय और तारीख

Guru Gochar 2024 Time And Date 2024: बृहस्पति देव 13 माह तक किसी राशि में विश्राम करते हैं. इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं. सभी ग्रहों के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव 1 मई यानी आज अपना राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु गोचर आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट में अपनी राशि बदलेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं 9 अक्टूबर को बृहस्पति देव वक्री हो जाएंगे और 14 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह का गोचर जातक के जीवन में कई तरीके से प्रभाव डालते हैं. गुरु अभी मेष राशि में विराजित हैं. इसके बाद आज दोपहर वृषभ राशि में प्रस्थान करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को शुभ संकेत मिल सकते हैं. सभी ग्रहों में इन्हें सबसे शुभ कहा जाता है,

इनके बिना कोई भी शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता है.

बता दें कि बृहस्पति देव मीन राशि के देवता हैं. इन्हें ज्ञान, संतान, शिक्षा, धार्मिक क्रियाएं, धन, दान, पुण्य और समृद्धि का कारक ग्रह कहा जाता है ये सभी नक्षत्रों में विशाखा और भाद्रपद के स्वामी हैं. हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन सभी ग्रहों के गुरु बृहस्पति जी को समर्पित है. इस दिन संपूर्ण जगत के पालनहार भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा और उपासना की जाती है. जातक की कुंडली में यदि गुरु मजबूत हैं जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. इसके उलट यदि गुरु कमजोर हैं तो धन से लेकर शारीरिक समस्याएं तक सभी पीछे पड़े रहते हैं.

वृषभ राशि में गुरु का प्रभाव

Guru Gochar Effect: वृषभ राशि में गुरु का गोचर भरपूर समृद्धि लाता है. यह जातक के जीवन को आध्यात्मिक और दर्शन के क्षेत्र में प्रभाव डालता है. लोग आध्यात्म और दर्शन की ओर खिंचे चले जाते हैं. वृषभ राशि में गुरु ग्रह की मौजूदगी जातक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई सभी दरवाजे खुल जाते हैं.

गुरु गृह गोचर के उपाय ( Guru Gochar Ke Upay ) 

मेष राशि- प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित कर आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें और माथे पर हल्दी का टीका लगाएं।
वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को गले में स्वर्ण धारण करना चाहिए। इससे शुभ संकेत नहीं मिलेंगे तो संकट भी नहीं आएंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातक को गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
मिथुन राशि- जातक गुरुवार के दिन गाय को काला गुड़ या मीठे पदार्थ खिलाए। साथ गाय की सेवा करे.
सिंह राशि- भगवान विष्णु की उपासना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या राशि- गुरु गोचर के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जातक को शिवलिंग पर जल और घी अर्पित करना चाहिए।
तुला राशि- गुरु ग्रह के बीजमंत्र का 108 बार प्रतिदिन जाप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- गुरुवार के दिन गरीबों में पीले वस्त्र, फूल या हल्दी मिला हुआ भोजन दान करना चाहिए।
धनु राशि- गुरुवार के दिन ज्यादातर हल्दी वाले भोजन का सेवन करें।
मकर राशि- पीपल के पेड़ की पूजा करें और शाम के समय भगवान वासुदेव के लिए दीपक जलाएं।
मीन राशि- लगातार आठ दिनों भगवान विष्णु के मंदिर में हल्दी दान करना चाहिए।
कुंभ राशि- गरीब, अनाथ, बुजुर्ग, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा करें और उनकी जरूरतों को पूरा करने में उनका सहयोग करें।

Share this story