Holi 2024 : होली पर लगाएं इस कलर का रंग और गुलाल, जाग जाएगा आपका भाग्य
होली खेलने के लिए कौन सा रंग अच्छा है | Holi Par Kaun Sa Rang Lagayen?

Laddu Gopal Pooja
How To Worship Holi
Holi Par Kaun Sa Rang Lagayen?
Holi 2024 : होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन शेष हैं और चारों ओर लोग रंगों में रंगे नजर आने लगे हैं। वहीं होली को पर्व ज्योतिषीय और वास्तु की दृष्टि से भी बहुत खास माना जाता है। साथ ही हिन्दू सनातन धर्म में वास्तु का भी खास महत्व होता है और अधिकतर लोग वास्तु के अनुसार ही अपने घरों को सजाते और संवारते हैं। जिससे हमें अपने घरों में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। वहीं अस्त-व्यस्त घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
किस रंग से खेले होली
ऐसे ही हमारे व्रत और पर्वो में भी हम लोग वास्तु का विशेष ध्यान रखते हैं। तो अगर हम लोग इस बार होली के पर्व को भी वास्तु के अनुसार ही मनाए तो हमारे लिए होली का पर्व बहुत ही लकी साबित हो सकता है और हमें इसके शुभ परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। होली रंगों का पर्व है और हम सभी लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर इस पर्व पर खुशियों का इजहार करते हैं। वहीं अगर हम लोग अपनी राशि के अनुसार इस बार होली पर रंग लगाएं तो यह त्योहार हमारे जीवन में और भी अधिक खुशियां प्रदान कर सकता है। तो आइए जानते हैं, राशि के अनुसार हमें होली पर किस रंग का प्रयोग करना चाहिए।
राशि के अनुसार रंग
मेष, वृषभ और तुला राशि वाले लोग होली पर नारंगी और सुनहरी रंग और गुलाल का प्रयोग करें।
मिथुन और कन्या राशि के लोगों को होली पर इस बार काले और नीले रंग व गुलाल का प्रयोग करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि के लोगों को सिल्वर रंग होली के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
सिंह, धनु और मकर राशि के लोग महरून और लाल कलर और गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक अगर केसरिया और पीले रंग का होली पर इस्तेमाल करें तो यह उनके लिए बहुत लकी साबित हो सकता है।
कुंभ राशि के लोग क्रीम और सफेद कलर ही होली में यूज करें तो आपके लिए शुभ होगा।
वहीं, मीन राशि के लोगों के लिए भूरा और स्लेटी रंग बहुत शुभ रहेगा।