Holika Dahan 2024 Upay होलिका दहन तक बरतें ये सावधानियां, वरना कर बैठेंगे आप बड़ा नुकसान

holika dahan

होलिका दहन 2024
होली का पर्व प्रारंभ हो चुका है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सभी लोग चारों ओर होली के रंगों से सराबोर नजर आने लगे हैं। सभी लोग इस पर्व को बडे ही धूमधाम से मनाते हैं और इस दौरान एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियों का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के इस पर्व में सभी लोगों को सावधान रहने की भी बहुत जरुरत होती है। क्योंकि इस दौरान सभी नवग्रह अपने उग्र रुप में विराजमान होते हैं और सभी लोगों के दिमाग पर हावी रहते हैं।

जिससे कई प्रकार की अशुभ घटनाएं भी घटने की चांस बढ़ जाते हैं और कई प्रकार की अनहोनी घटनाएं भी घट सकती हैं। तो आइए जानते हैं होली के इस पावन पर्व में हमें किन चीजों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। जिससे हम लोग इस पर्व का पूरा लुत्फ भी उठा सकें और हर प्रकार की अनहोनी घटनाओं से दूर रह सकें।

holika dahan 2024 time होलिका दहन किस समय किया जायेगा 
इस बार 25 अप्रैल को होली का पर्व मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले रात्रि के दौरान होलिका दहन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली का पर्व एक दिन का पर्व नहीं होता है, बल्कि यह एक महापर्व माना जाता है। क्योंकि ब्रज क्षेत्र में यह पर्व पूरे एक मास तक चलता है। साथ ही इस दौरान ग्रहों के प्रभाव से शातिर लोगों का दिमाग भी अधिक सक्रिय हो जाता है और कहा जाता है कि इस अवधि में तांत्रिक लोग भी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि तांत्रिक शक्तियां प्राप्त करने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल होता है। इस दौरान आसुरी शक्तियां अपने पूरे उग्र स्वभाव में होती हैं और किसी का भी अहित करने में सक्षम होती हैं। इसीलिए इस महापर्व को मनाने के लिए हमें बहुत ही सावधानी की जरुरत होती है। 

होलिका दहन तक क्या बरतें सावधानियां
 

होली के महापर्व के दौरान अगर आपको घर से कहीं भी बाहर जाना है तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर से निकलते समय आप रास्ते में यह ध्यान रखें कि कहीं आपके पैरों के नीचे कोई तांत्रिक वस्तु तो नहीं आ गई। ऐसा होने से आपका अहित हो सकता है। मार्ग में कहीं कोई नीबू, मिर्च अथवा लौंग आदि के अलावा कोई खाद्यय पदार्थ आदि पड़ा मिल जाए तो आप उन सब चीजों से थोड़ा बचकर निकलें। मार्ग में पड़ी ये सभी तांत्रिक वस्तुएं आपका नुकसान कर सकतीं हैं और आप किसी दुर्घटना आदि का शिकार हो सकते हैं।

Share this story