Vastu Tips For Home Decoration: वास्तु के अनुसार घर की सजावट कैसे करनी चाहिए? जानें इसका तरीका 

 घर में मौजूद वास्तु दोष जहां एक ओर घर के सदस्यों की प्रगति पर पूर्ण विराम लगाता है, वहीं दूसरी ओर घर में क्लेश और नकारात्मकता बनी रहती है.
Vastu Tips For Home Decoration

Vastu Tips For Home Decoration: घर में मौजूद वास्तु दोष जहां एक ओर घर के सदस्यों की प्रगति पर पूर्ण विराम लगाता है, वहीं दूसरी ओर घर में क्लेश और नकारात्मकता बनी रहती है. लेकिन वास्तु के अनुसार यदि घर की सजावट की जाए तो उसका सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति जीवन में पड़ता है. आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर की सजावट कैसे बताई गई है.

घर के प्रत्येक हिस्से में वास्तु शास्त्र मुख्य भूमिका निभाता है. घर में मौजूद वास्तु दोष जहां एक ओर घर के सदस्यों की प्रगति पर पूर्ण विराम लगाता है, वहीं दूसरी ओर घर में क्लेश और नकारात्मकता बनी रहती है. ऐसे में हर छोटी-बड़ी चीजों पर यदि ध्यान दिया जाए, तो घर को वास्तु दोष से मुक्त किया जा सकता है. घर की साज-सज्जा हर किसी को पसंद होती है. लेकिन इस साज-सज्जा में थोड़ा वास्तु शास्त्र का ध्यान भी रख लिया जाए, तो घर न सिर्फ खूबसूरत लगेगा बल्कि सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी. साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होने में भी मदद करेंगी.

मुख्य दरवाजे की सजावट कैसे करें?

Main Door Decoration: घर का मुख्य द्वार बेहद ही अहम होता है। यह जगह हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। यहां पर शुभ प्रतीक चिन्ह जैसे कलश, पवनघंटी, स्वास्तिक, शंख, मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जा ही चित्र लगाना चाहिए। यदि मुख्य द्वार पर तोरण लगाया जाए तो बहुत शुभ होता है।

पर्याप्त प्रकाश का होना
Lighting: वास्तु के अनुसार घर में प्रकाश की कमी होने पर तरक्की में बाधा आती है। साथ ही कार्यों में विघ्न भी आते हैं। यदि घर में सही ढंग से रोशनी न हो तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में घर में सही रोशनी का होना बेहद जरूरी होती है। इसके लिए घर का नक्शा बनवाते समय खिड़कियों और रोशनदान के बारे में जरूर जानकारी लेनी चाहिए।

छत की सजावट
Ceiling Decoration: घर में हरे-भरे पौधे लगाना शुभ फलों की निशानी है। इससे तनाव दूर होता है। यदि घर के पूर्व या उत्तर दिशा में मनीप्लांट, गेंदा, गुलाब या कोई छोटा इंडोर प्लांट लगाया जाए तो इससे घर में समृद्धि आती है। ज्यादा कांटेदार पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है।

दीवार में किसकी तस्वीर लगाएं 

Deewar Main Kiski Tasveer Lagani Chahiye: घर में अगर घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो बेहद शुभ होता है। अगर पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो यह बलिष्टता, विस्तार, गति और पौरुष बल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, यदि उत्तर या दक्षिण दिशा में हाथी की तस्वीर लगाई जाए तो यह यश एवं प्रसिद्धि लाते हैं।

ड्रॉइंग रूम की सजावट कैसे करें?

Drawing Room Decoration According to Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ड्राइंग रूम में रखा सोफा यदि दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रखा जाए, तो अच्छा रहता है. इसके साथ ही टीवी को पश्चिम दिशा में लगाएं. वास्तु में कहा गया है कि घर की दीवारों के रंग हल्के रंग के ही होने चाहिए. इससे घर में शांति और बरकत बनी रहती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. इतना ही नहीं, घर के पर्दे भी दीवार के रंग से मिलते-जुलते होने चाहिए. घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर काले रंग का क्रिस्टल रखना ज्यादा सही होगा. यदि आप घर के ड्राइंग रूम में गणेश जी या भगवान बुद्ध की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो ऐसे में उनकी बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति रखें।

मंदिर की सजावट

Temple Decoration According to Vastu: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता है। ऐसे में प्रत्येक घरों में मंदिर या पूजाघर अवश्य पाया जाता है। अगर आप अपने पूजा घर को वास्तु के अनुसार सजाने की सोच रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि पूजा घर की दीवारें हल्के पीले रंग से रंगी होनी चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। यह भी ध्यान रखें कि पूजा घर में कभी भी, किसी भी देवता की एक ही प्रतिमा रहनी चाहिए, तो इससे घर में सुख शांति बनी रहती है।

बेडरूम की सजावट

Bedroom Decoration: अपने बेडरूम की सजावट करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि बेडरूम की दीवारों का रंग हमेशा हल्का होना चाहिए, इसके लिए आप वास्तु के अनुसार शुभ रंग आसमानी, हल्का पीला, संतरा जैसे रंगों को चुन सकते हैं। वहीं बेडरूम में यदि आप खूबसूरत दीवार घड़ी लगा रहे हैं तो आपको यह ध्यान देना चाहिए कि दीवार घड़ी कभी भी सर के ऊपर ना लगाएं।यहां तक कि आप अपने बेडरूम में बेड को भी सिंपल रखें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं। आप अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर लगा सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहते हैं.

Share this story