Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को नौकरी- धंधे में लाभ, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को नौकरी- धंधे में लाभ, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 January: मेष (Aries):आपके हरेक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लेंगे

वृषभ (Taurus): क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर- परिवार की चिंता के साथ खर्छ के मामले में भी आज चिंतित होंगे। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़ा होगा

मिथुन (Gemini): परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्योंकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। आय वृद्धि होगी

कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा

सिंह (Leo): स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावल में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी करेंगी।

तुला(Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान- सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का जी भरकर आनंद उठाएँगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। आश्चर्य कार्य में खर्छ होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।

धनु (Sagittarius): संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियाँ परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखन की गणेशजी की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।

मकर (Capricorn): ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा। धन खर्च और अपयश से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक धनिष्ठता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Share this story