Horoscope Today: वृषभ जातकों को धन लाभ की संभावना, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today: वृषभ जातकों को धन लाभ की संभावना, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 January: मेष (Aries) वस्त्र औऱ आभूषण की खरीदारी, पारिवारिक खर्च औऱ रेस्टोरेंट में खाने जाने, कॉस्मेटिक्स आदि की खरीदारी में खर्च होगा। व्यापक तौर पर देखें तो आपकी आय धीमी औऱ थोडी अनिश्चित होने के कारण खर्च पर अंकुश रखें और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत पर ध्यान देने की सलाह है।

वृषभ (Taurus): धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर आप गवाँ भी सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ घर्षण होने की संभावना है। संभव हो तो नया कार्य मध्याहन से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।

मिथुन (Gemini): आज इस राशि वालों के लिये चन्द्रमा का गोचर आपके व्यय भार को और बढ़ाने वाला तथा कामों के प्रति जागरूक करने वाला होगा। हालांकि इस मुहिम में आपको और प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत होगी। वहीं निजी संबंधों को लेकर आप कुछ परेशान होगे। हालांकि पूंजी निवेश एवं विदेश में आपको अच्छा लाभ होगा।

कर्क (Cancer): आज इस राशि के लिये चन्द्रमा का गोचर शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ होगा। ऐसे में आप अपने कार्मिक एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने की पुष्टि कर सकते हैं। पे्रम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। वहीं धन कमाने एवं उसे संग्रहित करने में आपको अच्छी प्रगति की स्थिति बनी हुई होगी।

सिंह (Leo): आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे और रूमानी भी होंगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

कन्या (Virgo): यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोर्इ शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

तुला(Libra): आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

धनु (Sagittarius): आज रुके धन का आगमन संभव है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रोग्रेस देंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल रंग शुभ है।

मकर (Capricorn): आप के कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

कुंभ (Aquarius): पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरुची बढेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे।

मीन (Pisces): परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएँगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतानों के लिए समय सानुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पिता से लाभ होगा।

Share this story