Horoscope of the Day: आज इन राशि वालों को मिलेगा सेहत का वरदान, इन्हें रहना होगा सावधान!
Horoscope Today 5 May: आज शीतला अष्टमी है। यह व्रत उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की सेहत अच्छी रहती है। कहतें हैं कि इस व्रत में शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और स्वयं भी ग्रहण किया जाता है। ये तो हमने आपको बताया आज के व्रत के बारे में, अब जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे...
मेष: आज अचानक धन लाभ का योग है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
वृषभ: पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। बच्चों के बीच रहने से मन हर्षित रहेगा।
मिथुन: व्यपार में आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर से तनाव हो सकता है। बॉस से आपसी विवाद गहराएगा।
कर्क: मानसिक तौर पर प्रसन्न रहने वाले हैं। किसी कारण से अचानक बाहर जाना हो सकता है। झगड़े से बचें।
सिंह: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अपनों के साथ रहने से आपसी विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।
कन्या: घरेलू विवाद परेशानी का कारण बनेगा। कोई महिला साथी आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। मानसिक तौर पर प्रसन्न रहेंगे। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने साथी की चिंता रहेगी।
तुला: धंधा में आर्थिक नुकसान संभव है। बच्चों के पढ़ाई की चिंता रहेगी। परिवार में आपसी तालमेल बनाकर चलें।
वृश्चिक: किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहने वाले हैं। व्यापार में प्रगति दिखेगी।
धनु : आज ऑनलाइन कमाई अच्छी रहने वाली है। किसी साथी को मदद कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
मकर: परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। अपनों को बिछड़ने से चिंता बढ़ेगी।
कुम्भ: सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेग। माता पिता से धन लाभ का योग है। नौकरी व्यापार में आंशिक नुकसान हो सकता है।
मीन: आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। किसी साथी से आपसी मनमुटाव हो सकता है। यात्रा योग की संभावना है। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने वाले हैं।