Horoscope Today: कुंभ राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति, जानें राशिफल
मीन राशि (Pisces Zodiac) वालों को आज दिन के शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 January: राशिफल (Rashifal) ज्योतिष शास्त्र (Astrology)की एक विधा है, जिसके माध्यम से आने वाले समय की भविष्यवाणी (Zodiac Prediction) की जाती है। दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) दैनिक घटनाओं के बारे में बताती है। जिससे आने वाले संकट, समस्या के बारे में जानकर हम सतर्क हो जाते हैं और संयम रखते हैं। आज का राशिफल आपको यह बताएगा कि आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए। क्या आप उन्नति के शिखर पर जाएंगे या बाधा आने वाली है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके (Today Horoscope) सितारे...
मेष (Aries): आज धर्म-कर्म में रूचि रहने वाली है। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। वाणी पर संयम रखें। दुश्मनों से हानि हो सकता है। कुछ नए कार्य की शुरुआत करने का योग है।
वृषभ (Taurus): आज के दिन जीवनसाथी से निकटता बनी रहने वाली है। हो सकता है उन्हें घुमाने कहीं ले जाएं। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। खर्च की अधिकता रहने वाली है। व्यापार में लाभ होगा।
मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है। दोस्तों के साथ बातचीत करने में संयम बरतें। अचानक धन का आगमन होगा। नौकरी में लाभ होगा।
कर्क (Cancer): शारीरिक कष्ट और मानसिक पीड़ा रहने वाली है। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। चाहने वालों के साथ झंझट हो सकता है, संयम रखें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बना रहने वाला है।
सिंह (Leo): मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। कार्यस्थल पर महिला साथी से सावधान रहें।
कन्या(Virgo): अचानक मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। महिला साथी से भावनात्मक संबंध स्थापित कर सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ मिलने की संभावना है।
तुला(Libra): गुस्से के समय बोलने पर संयम बरतना जरुरी है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढाई में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक खर्च बढेगा।
वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन शुभ रहने वाला है। शारीरिक रूप से चुस्त और मानसिक तौर पर प्रसन्न रहने वाले हैं।
धनु (Sagittarius): गुस्सा के परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। अचानक दुर्घटना के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। सेहत ख़राब होने से आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है।
मकर (Capricorn): मित्रों से अचानक मुलाकात होगी। दोस्तों से आर्थिक लाभ हो सकता है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी-व्यापार में आय में वृद्धि होगी। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं।
कुंभ (Aquarius): आज आपके सभी कार्य अच्छे से संपन्न होंगे। सरकारी कार्यों से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहने वाली है। अचानक धन खर्च होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी।
मीन (Pisces): दिन के शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलने वाला है। धन अधिक खर्च होगा। दोस्तों से आर्थिक नुकसान होगा।
- horoscope horoscope today 09 january daily horoscope aaj ka rashifal in hindi horoscope 2021 today rashifal today rashifal in hindi rashifal rashifal 2021 aaj ka rashifal horoscope today horoscope in hindi today horoscope in hindi horoscope today in hindi आज का राशिफल rashifal 2021 in hindi horoscope today vogue horoscope today libra horoscope today virgo