Horoscope Today: कर्क वालों को मिलेगा पिता से आर्थिक लाभ, जानें राशिफल

Horoscope Today: कर्क वालों को मिलेगा पिता से आर्थिक लाभ, जानें राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 January: आज के राशिफल के मुताबिक मेष राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। वृषभ राशि वालों को अनावश्यक खर्च बढेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ की संभावना है। आगे जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष (Aries): आज के दिन आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। सड़क दुर्घटना की संभावना है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। घरेलू कार्य में प्रगति होने वाला है। व्यापार में सतर्क रहें। संतान पक्ष से कष्ट होगा।

वृषभ (Taurus): दोस्तों के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। वस्त्र और आभूषण पर खर्च होगा। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा। सगे-संबंधियों से कुछ खास उपहार मिलने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन (Gemini): परिवार में खुशनुमा माहौल रहने वाला है। धन के लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ की संभावना है। दोस्तों से निकटता रहने वाली है। महिला साथी धोखा दे सकती है। लव लाइफ अच्छा रहने वाला है।

कर्क (Cancer): भविष्य के लिए कुछ खास आर्थिक योजना बनाने वाले हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है।

सिंह (Leo): शारीरिक और मानसिक कष्ट होगा। माता जी के सेहत की चिंता रहने वाली है। धन खर्च सोच-समझकर करें। शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के पीछे धन खर्च होगा। भाई-बहन से आपसी मनमुटाव हो सकता है।

कन्या(Virgo): धर्म-अध्यात्म में रूचि बढ़ने वाली है। माता की सेहत पर धन व्यय होगा। गर्लफ्रेंड से मनमुटाव की प्रबल संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु से हानि हो सकता है। यात्रा में सावधान रहे।


तुला(Libra): सेहत अचानक बिगड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। यात्रा में धन खर्च होगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नौकरी में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है।

वृश्चिक(Scorpio): स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। मित्रों से धोखा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। किसी महिला मित्र से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। क्रोध से नुकसान होगा। भाई से जमीनी विवाद हो साकता है।

धनु (Sagittarius): बोलचाल पर नियंत्रण रखें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। सेहत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आर्थिक लाभ की संभावना है।

मकर (Capricorn): समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी साथी से आपसी विवाद हो सकता है। सगे-संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आर्थिक व्यय की संभावना है। गर्लफ्रेंड से मिलना-जुलना हो सकता है।

कुंभ (Aquarius): व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ मिलेगा। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में कहीं दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

मीन (Pisces): समाज में सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Share this story