Horoscope Today Fabruary 2022 जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल ,किसकी संवरने वाली है किस्मत 

Rashifal 2022
 

फ़रवरी 2022 राशिफल
 मोनी अमावस्या युक्त प्रतिपदा होगी आज स्नान दान का विशेष महत्व रहेगा।
फरवरी माह में पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना इसके अतिरिक्त कोहरा छाया रहेगा और सर्दी अधिक पढ़ने के अनुमान है उत्तराखंड व पहाड़ी इलाकों में हिमपात। पूर्वी क्षेत्र में वायु वेग के साथ वर्षा होगी।
जानते हैं 12 राशियों पर फरवरी माह में ग्रहों की चाल कैसी रहेगी–
*मेष राशि*–मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना। परिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राएं होने की पूर्ण संभावना है। व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नवीन योजनाओं में सफलता प्राप्त। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु पदोन्नति की पूर्ण संभावना है। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का शाम को पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें।

*वृषभ राशि*–वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवीन कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। धन संग्रह में कमी हो सकती है अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। पति पत्नी में वैचारिक मतभेद होने की संभावना अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु प्रतिदिन गाय को मीठी रोटी खिलाएं व सोमवार को शिवजी को जल अर्पित करें।

*मिथुन राशि*–मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। यात्राएं सफल होंगी। प्रवास गमन हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा पारिवार जनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना। शिक्षा का क्षेत्र मजबूत रहेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। उदर संबंधी परेशानी होने की संभावना। लाभ हेतु गणेश जी को बुधवार को 108 दूर्वा अर्पित करें।

*कर्क राशि*–कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। शत्रुओं से सावधान। आकस्मिक व्यय व मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में निवेश सावधानी से करें। प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें व शिव जी को सादर अर्पित करें।

*सिंह राशि*–सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता पिता को कष्ट की संभावना। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों हेतु अति शुभ समय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं यात्राएं अनुकूल रहेंगी। शत्रुओं से सावधान। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

*कन्या राशि*–कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु अति उत्तम समय है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक यात्राएं सफल होंगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

*तुला राशि*–तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। नए कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापारिक साझेदारों से अविश्वास संभव। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं यात्रा कष्टकारी हो सकती है लाभ हेतु शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीपक जलाएं व हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।

*वृश्चिक राशि*–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नौकरी वर्ग पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में मधुरता। उदर व नेत्र विकार होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें, हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

*धनु राशि*– धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक है। धनु राशि के जातक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावना। पारिवारिक संपत्ति में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा धन हानि। धार्मिक यात्रा सफल हो सकती हैं। अधिक परिश्रम करने से व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के पेड़ पर हल्दी वाला जल अर्पित करें।

*मकर राशि*–मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार से सामान्य लाभ। नया कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विचार चिंतन अवश्य करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं। अनावश्यक विवाद में ना पड़े अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक जलाएं।

*कुंभ राशि*–कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह सामान्य फल कारक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दुर्जनों की संगति से हानि होने की संभावना। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक यात्राएं सफल होंगी। उदर विकार होने की संभावना अतः खानपान का विशेष ध्यान दें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

*मीन राशि*–मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी माह उत्तम फल कारक रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग पदोन्नति की पूर्ण संभावना। विरोधियों से सावधान रहें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राएं सफल होंगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
*ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी*
*8395806256*

Share this story