Horoscope today पंडित शशिपाल डोगरा से जानिए कैसा रहेगा 10 जुलाई के राशिफल

 इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत 
Aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल (dainik rashifal today 10 july)

(10-जुलाई-2021) 


मेष
 आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष 
 आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन 
 आज परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये नए मौके मिल सकते हैं। दूसरों के जरिये कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5

कर्क 
 स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्याएं आपको बीमार कर सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 6

सिंह 
जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें। अगर आपके पास किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो, आपको उससे निजात के लिये कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

कन्या
 आज जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। 
भाग्यशाली संख्या : 7

तुला 
 आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

वृश्चिक 
 आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलें अटक सकते है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9


धनु 
 धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

मकर 
 यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से संबंधित हैं। तो आकस्मिक विदेशी यात्रा हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। 
भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ 
 आज का दिन समान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। 
भाग्यशाली संख्या : 2

मीन 
 आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

पंडित शशि पाल डोगरा 
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:-
☎️ +917018462818

Share this story