मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है 2022 ,किस मंत्र के जाप से मिलेगी राहत जानिए ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी से 

Gemini horoscope 2022
 Gemini horoscope 2022 मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहने वाला है। इस वर्ष में बौद्धिक चेतना, नवीन विचारों का संचार होगा। मन: स्थिति मजबूत रहेगी। संकल्प शक्ति सुदृढ़ता से काम करेगी। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। उद्यमिता का विकास होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। भाग्य भी बलवान होकर इस वर्ष में अच्छा सहभागी बनेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। भूमि, भवन के कार्य होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष में नवीन वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 

मिथुन राशि का दाम्पत्य जीवन कैसा रहेगा ?

दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे।


 विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। परिश्रम सार्थक होगा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। सतत परिश्रम और जागरूकता के बल पर व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए निवेश से धन लाभ होगा परंतु अति उत्साह अचानक उत्पन्न विचारों पर नियंत्रण रखें। स्त्रियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। या नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अतः स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। यात्राएं सफल रहेंगी।

मिथुन राशि के लोग करें विष्णु सहस्रनाम का जाप 
 वाहन चलाते समय सावधानी बरतें लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

Share this story