Ketu transit 2021: केतु के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें

Ketu transit 2021: केतु के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) की मानें तो 2021 में केतु का गोचर (ketu gochar 2021) किसी भी राशि (zodiac) में नहीं हो रहा है। परन्तु इस वर्ष उन सभी जातकों को अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हुए उसी के अनुसार फल अवश्य देंगे। इस वर्ष की शुरुआत में जहाँ केतु बुध ग्रह के आधिपत्य वाले ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होंगे जो यहाँ वर्ष के मध्य तक रहेंगे और फिर 2 जून को शनि ग्रह के नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश कर जाएंगे, जो अंत तक उसी में विराजमान रहेंगे। इसी तरह केतु साल भर सभी जातकों को इन्हीं ज्येष्ठा और अनुराधा नक्षत्रों अनुसार फल देगा। तो आइए चलिए अब जानते हैं केतु गोचर 2021 का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि - आपके कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। इस साल ऑफिस में आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचने की आवश्यकता होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा।

वृष राशि - आपको कुछ खट्टे तो कुछ मीठे फल प्राप्त होंगे। बोलते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। स्वास्थ सम्बन्धी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक रूप से भी ये समय आपके लिए चुनौती-पूर्ण रहने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि - आपको मिले जुले फल देगा। नए वर्ष में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से आपको लाभ मिलने की संभावना है। शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से आप सफल होंगे।

कर्क राशि - आपकी संतान को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए वर्ष में आपको सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य के भरोसे न बैठें। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि - माता जी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपके सुखों में कमी आ सकती है। प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन है तो आप नए साल में यह कार्य कर सकते हैं। आपके जीवन-साथी के लिए भी ये समय चुनौतियों से भरा रहने वाला है। उन्हें कार्य-क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि - कार्य-क्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। आप अपने प्रभाव से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे और इससे आपको आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है। अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए ये सबसे बेहतरीन समय साबित हो सकता है।

तुला राशि- आपकी आमदनी बढ़ेगी। लेकिन आमदनी के साथ-साथ आपके खर्चों में भी इजाफा होगा। पिताजी की सेहत पर बिगड़ सकती है। ध्यान देना होगा। नए साल में आप समय निकाल कर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसा कार्य न करें जिससे आपके मान सम्मान में कोई कमी आए।

वृश्चिक राशि - आपको प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा में कामयाबी मिलेगी। वहीं अनुराधा नक्षत्र में जानें से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अपनी सेहत ध्यान रखें। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

धनु राशि - आपके खर्चों में अत्यधिक खर्चा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। व्यापार में आपको लाभ की कमी रह सकती है। काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर राशि - भाग्य आपका साथ देगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर अपने विरोधियों पर हावी होने में कामयाब होंगे। किसी तरह के वाद-विवाद में आपको जीत मिलने के भी योग हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है।

कुंभ राशि - आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। ध्यान रहे, नए वर्ष में आपको चोट भी लग सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और सेहत से जुड़ी समस्या को गंभीरता से लें।

मीन राशि - केतु के प्रभाव से आपको अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर ध्यान रखना होगा। हालांकि अगर कोर्ट कचहरी में आप किसी केस का सामना कर रहे हैं तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए नया साल अच्छा गुजरेगा।

Share this story