Lakshmi Jayanti 2024 : साल 2024 में लक्ष्मी जयंती कब है, जानें शुभ मुहूर्त और धन प्राप्ति के खास उपाय

लक्ष्मी माता का जन्म कब हुआ था
लक्ष्मी जी समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए चौदह रत्नों में से एक थीं, जिन्होंने भगवान श्रीहरि का वरण किया। इसीलिए सागर को रत्नाकर भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं साल 2024 में लक्ष्मी जयंती कब है, इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन धन प्राप्ति के लिए कौन से खास उपाय करने चाहिए।
लक्ष्मी जयंती तिथि शुभ मुहूर्त
साल 2024 में लक्ष्मी जयंती का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 24 मार्च 2024 सुबह 09:54 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त : 25 मार्च 2024 दोपहर 12:29 बजे
लक्ष्मी जयंती उपाय
मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिहाज से फाल्गुन पूर्णिमा का दिन शास्त्रों में बहुत ही खास माना गया है। इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी जी का पूजन और उनके मंत्रों का जाप करने से धन की देवी मां लक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती हैं और आपके घर को धऩ-धान्य से भर सकती हैं। इसीलिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी सहस्रनामावली का पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्री सूक्तम का पाठ करने से भी धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं और यदि आप लक्ष्मी जयंती के दिन शहद में डूबे कमल के फूल मां लक्ष्मी जी को अर्पित करते हैं तो आपके भाग्य के बंद द्वार भी खुल जाते हैं और आपको धन लाभ होता है।