Lohri 2021: लोहड़ी पर चमक उठेगा भाग्य, राशि अनुसार अग्नि में डालें ये

Lohri 2021: लोहड़ी पर चमक उठेगा भाग्य, राशि अनुसार अग्नि में डालें ये

लोहड़ी (Lohri 2021) का पर्व इस साल 13 जनवरी (बुधवार) को मनाया जाएगा। मान्यता है कि यह त्योहार फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब और हरियाणा के किसान अपने नए वर्ष की शुरुआत के रूप में लोहड़ी पर्व (Lohri Festival) मनाते हैं। लोहड़ी (Lohri) से कई आस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि लोहड़ी (Lohri) पर अग्नि पूजन से दुर्भाग्य दूर होते हैं और सौभाग्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि लोहड़ी पर राशि के अनुसार (Accrding to Zodiac Sign) किस चीज की आहुति अग्नि में डालने से घर-परिवार और जीवन में खुशहाली आती है।

मेष राशि (Aries): इस राशि के जातक लोहड़ी पर शाम के समय अग्नि में एक जोड़ा लौंग, तिल और गुड़ अपने सिर पर लगाते हुए अपने दाएं हाथ से डालें। ऐसा करने के बाद अग्नि देवता से अपने और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के लोग शाम के समय लोहड़ी अपने परिवार के साथ मनाएं। साथ ही एक मुट्ठी साबुत चावल और एक मुट्ठी मिश्री अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। ऐसा करते हुए अग्नि देव से अपने घर में अन्न और धन वृद्धि की प्रार्थना करें।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातक अपने भाई-बहनों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाएं। साथ ही साथ एक मुट्ठी साबुत मूंग और गेहूं अपने दाएं हाथ से अग्नि में आहुति के तौर पर डालें। ऐसा कर अग्नि देवता से अपने और परिवार को सकुशल रखने की कामना करें।

कर्क राशि (Cancer): इस राशि के जातक अपने माता-पिता के साथ लोहड़ी पर्व मनाएं। साथ ही एक मुट्ठी चावल एक मुट्ठी खील-बताशे के साथ अग्नि में आहुति दें। ऐसा करने से घर-परिवार में आपसी प्यार बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले अपने माता-पिता के पैर छूकर लोहड़ी का त्योहार मनाएं। इस क्रम में एक मुट्ठी साबुत गेहूं-खील बताशे के साथ अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालते हुए उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर की कलह-क्लेश खत्म होगा।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के लोग अपने भाई-भाभी के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाएं। साथ ही साथ अग्नि में एक मुट्ठी मूंगफली दो लौंग और बताशे डालें। इसे करने से व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले लोहड़ी पर एक मुट्ठी ज्वार दो लौंग और दो बताशे अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। साथ ही अपने जीवनसाथी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना अग्नि देव से करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातक लोहड़ी पर एक मुट्ठी मूंगफली, एक मुट्ठी रेवड़ी, दो लौंग अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें. साथ ही साथ अग्नि देवता से अपने परिवार की टेंशन खत्म होने की प्रार्थना करें।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वाले लोग एक मुट्ठी चने की दाल, एक हल्दी की गांठ और दो लौंग एक बताशे के साथ अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। साथ ही अग्नि देव से अपने ऑफिस में हो रही टेंशन को दूर होने की प्रार्थना करें।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वाले लोहड़ी पर एक मुट्ठी काली सरसों और दो लौंग एक जायफल अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। इसके बाद अपने व्यापारिक स्थल पर हो रही परेशानी खत्म होने की प्रार्थना करें।

कुम्भ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी काला चना, दो लौंग और दो बताशे अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। ऐसा करते हुए अग्नि देवता से अपनी नौकरी में हो रही परेशानी खत्म होने की प्रार्थना करें।

मीन राशि (Pisces): मीन राशि के जातक लोहड़ी पर एक मुट्ठी पीली सरसों, तीन पत्ती केसर और 3 गांठ साबुत हल्दी एक मुट्ठी रेवड़ी के साथ सारी सामग्री परिवार का हाथ लगाकर अग्नि में आहुति दें। साथ ही साथ अग्नि देव से व्यापारनौकरी-व्यापार और स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।

Share this story