Makar Sankranti 2021: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, होगी तरक्की

Makar Sankranti 2021: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, होगी तरक्की

मकर संक्रांति का त्योहार 2021 (Makar Sankranti 2021) में 14 जनवरी (14 January) को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति (Makar Sankranti) सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य की उपासना (Worship of Surya) से ग्रह जनित कष्ट दूर होते हैं, जिससे जीवन में उन्नति होती है। साथ ही नौकरी व्यापार में तरक्की का रास्ता खुलता है। साथ ही साथ मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर भगवान सूर्य (Lord Surya) की पूजा से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। वहीं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान (donation according to zodiac sign) का भी खास महत्व है। आइए आगे ज्योतिषाचार्य धनंजय पांडेय से जानते हैं कि इस मकर संक्रांति राशि पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान (Donation according to Zodiac Sign) करना लाभकारी होगा।

मेष (Aries)- मेष राशि सभी लोग मकर संक्रांति पर स्नान के पश्चात शुभ मुहूर्त में जरुरतमंदों के बीच रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल, तिल, मिठाई, खिचड़ी और ऊनी वस्त्र का दान करना अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus)- मकर संक्रांति के दिन आपको उड़द-दाल की खिचड़ी, काला कपड़ा, काला तिल, काला उड़द, सरसों का तेल का दान जरूरतमंद को करें। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और जमीनी विवाद खत्म हो जाएंगे।

मिथुन (Gemini)- इस राशि के सभी लोग मकर संक्रांति पर खिचड़ी, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द और छतरी का दान करें। ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में लाभ मिलेगा।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातक इस मकर संक्रांति काले चने की दाल, साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, केसर, पीतल के बर्तन, फल और खिचड़ी जरूरतमंद के बीच दान करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। यह दान सुबह 8:00 बजे तक कर दें।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वाले मकर संक्रांति पर सुबह सूर्योदय के बाद स्नान-ध्यान कर लोग लाल कपड़ा, मसूर की दाल, खिचड़ी, रेवड़ी, गुड़ की गजक और तेल का दान करें। ऐसा करने से परिवार के विवाद खत्म होंगे। यह दान सुबह 8:00 बजे तक कर लेना अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले इस मकर संक्रांति हरे कपड़े, साबुत मूंग, हरी सब्जियां, मूंगफली और खिचड़ी दान करें। यह दान किसी किन्नर को भी दे सकते हैं। इससे कन्या राशि वाले सभी लोगों का रुका हुआ धन मिलेगा। आर्थिक जीवन सुदृढ़ होगा।


तुला (Libra)- इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े, मिश्री, खिचड़ी, फल और गुलाब का इत्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृश्चिक (Scorpio)- आपको मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त में गरीबों के बीच कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल-गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही साथ नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को मकर संक्रांति पर गुड़ की गजक, मूंगफली, तांबे के बर्तन, लाल कपड़ा, लाल चंदन जरूरतमंद लोगों को दान करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साथ ही साथ नौकरी-व्यापार में अच्छा फायदा होगा।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वाले सभी लोग की चावल की खिचड़ी, कंबल, गुड़ या मूंगफली और हरे वस्त्रों का दान करें। ऐसा करना उनके लिए धन की कमी को दूर करेगा। यह दान सुबह 9:00 बजे तक करें।

कुंभ (Aquarius)- इस राशि वाले लोग सफेद गर्म कपड़े, खिचड़ी और तेल का दान करें। ऐसा करना उनके लिए स्वास्थ्य में अच्छा परिवर्तन लेकर आएगा और साथ ही साथ घर मे खुशी का माहौल होगा। यह दान दोपहर 12:00 बजे तक करें।


मीन (Pisces)- मीन राशि वाले लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मूंगफली का दान करें। ऐसा करने से उनकी जिंदगी में तनाव कम होता है और धन का लाभ होता है। सुबह के समय यह दान करें।

Share this story