Mars transit 2021: 02 जून को 'मंगल' करेगा 'कर्क' राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव

Mars transit 2021: ऊर्जा का कारक 'मंगल' करेगा 'कर्क' राशि में गोचर, जानिए राशियों पर असर
Mars transit
Mars Transit 2021: ज्योतिष के मुताबिक मंगल, मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है।

Mars transit 2021: मंगल ग्रह का गोचर होने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक मंगल, मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। इसके अलावा मंगल की मित्रता सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति के साथ है जबकि बुध और केतु के साथ शत्रुता रहती है। इसके अलावा शुक्र और शनि के साथ तटस्थ संबंध रहता है। मंगल दोष से पीड़ित जातकों को वैवाहिक जीवन कष्टदायी हो सकता है। इसके अलावा जब इंसान की कुंडली में मंगल दोष रहता है तो उसे दरिद्रता की स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। 
मंगल का गोचर 02 जून सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस स्थिति में मंगल 20 जुलाई तक रहेगा। इस गोचर के दौरान मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के इस गोचर से मेष सहित क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे आगे जानते हैं

Mars transit 2021 effect on zodiac/mangal gochar 2021 rashi par pravhav

मेष: मंगल के इस गोचर के दौरान अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। प्राइवेट या सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्य स्थल पर मान-सम्मान मिलने की संभावना है। माता की सेहत का ख्याल रखें। 

वृषभ: मंगल के इस गोचर से तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की निगरानी होगी। नौकरी में पदोन्नति का योग है। अनावश्यक खर्च की अधिकता हो सकती है। भाई-बहन से आपसी बहस से बचकर रहना होगा। 

मिथुन: मंगल के इस गोचर के दौरान आपको अपनी वाणी पर पूर्णतः नियंत्रण रखना होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने के कारण धन की कमी महसूस कर सकते हैं। सासुराल की तरफ से लाभ होगा। धन उधार लेने से बचें। नौकरी-पेशा में उन्नति मिलने की संभावना कम है।

कर्क: मंगल का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपको तनाव हो सकता है। आवेश में आकर किसी को बुरा कहने से बचें। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। व्यवहार में आक्रामकता आने से दाम्पत्य जीवन में खटास उत्पन्न हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें।

सिंह: मंगल के इस गोचर के दौरान काम को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। अनावश्यक तनाव से बचकर रहना होगा।

कन्या: मंगल के इस गोचर से नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक खर्च बढ़ने के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक रहें। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। व्यापार में निवेश करने से बचें। 

तुला: मंगल के इस गोचर से आपको अपने कार्य के प्रति लगाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्ते में मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक: मंगल के इस गोचर की अवधि में शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव झेल सकते हैं। आर्थिक समस्या हल होगी। आमदनी के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु: मंगल के इस गोचर के दौरान पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। विरोधी आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो सकती है।

मकर: मंगल के इस गोचर के दौरान आपको नौकरी-पेशा में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। साथ ही इसके लेनदेन में संघर्ष करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद हो सकता है। 

कुंभ: मंगल के गोचर की अवधि में आपको कार्यस्थल पर बहस करने से बचें। अनावश्यक खर्च से बचकर रहना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कुछ हद तक सेहत की समस्या परेशान कर सकती है।

मीन: परिवार में बच्चों की देखभाल करनी होगी। मंगल के इस गोचर की अवधि में बुरी संगति में पड़ने से बचें। नौकरी-पेशा में टकराव का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।

Share this story