Success Mantra by Mercury planet remedy : बुध ग्रह का है बुद्धि से संबंध, जानिए कैसे पाएं चाणक्य जैसा दिमाग

Mercury planet remedy: बुध ग्रह के कमजोर होने से मन रहता बेचैन! ये हैं उपाय
Success Mantra by Mercury planet remedy : बुध ग्रह का है बुद्धि से संबंध, जानिए कैसे पाएं चाणक्य जैसा दिमाग
Mercury planet remedy: ज्योतिष में बुद्धि का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है।

Mercury planet remedy: बुद्धि एक ऐसी चीज है जिसके सही इस्तेमाल से सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है। कहते भी हैं- 'बुद्धिर्यस्य बलं तस्य' यानि जिसके पास बुद्धि है बल भी उसी के पास है। यहां बल का अर्थ मानसिक क्षमता से है। ज्योतिष में बुद्धि का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। कुंडली में बुध की स्थिति अगर ठीक है तो व्यक्ति इसका सटीक इस्तेमाल करता है। साथ ही साथ मन की चंचलता, एकाग्रता, बोलने की क्षमता आदि में भी बुध ग्रह का अहम स्थान है। आगे जानते हैं अच्छी बुद्धि के लिए ज्योतिष में कौन-कौन से उपाय बताए गए हैं...

बुद्ध गृह को जाग्रत करने के उपाय (buddh grah ke upaay) 

 उपाय-1 रोज सुबह फ्रेश होकर तुलसी के 5 पत्तों का सेवन करें। इसके बाद वाग देवी सरस्वती के मंत्र (ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः) का बोल बोलकर 108 बार जाप करें। 

: उपाय-2  हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा (दुभि) अर्पित करें। ऐसा करने के बाद इस दूर्वा को अपने सोने के स्थान पर सिरहाने के नीचे रख दें। अगले हफ्ते पुनः गणेश को दूर्वा अर्पित कर पुराने वाले को बदल दें। ऐसा करने से बुद्धि, वाणी और एकाग्रता की समस्या दूर होगी।

: उपाय- 3  रोज सुबह 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें। हरे कपड़े अधिक से अधिक पहनें। साथ ही रोज सुबह स्नान के पश्चात माथे, कंठ और हृदय पर पीला चंदन लगाएं। 

: उपाय- 4 नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें। ऐसा इसलिए क्योंकि बुध ग्रह के कमजोर होने से स्किन संबधी समस्या उत्पन्न होती है। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। जहां पर खुजली या दाग-धब्बे हैं वहां नारियल का तेल लगाएं। 

: उपाय- 5 किसी जानकार से सलाह लेकर एक ओनेक्स बनवाकर बुधवार के दिन धारण करें। ऐसा करने से धीरे धीरे बुध की समस्या ठीक हो जाएगी। 

: उपाय- 6  कान, नाक और गले की समस्या के लिए भी बुध ग्रह ही जिम्मेदार बताया गया है। इसे ठीक करने के लिए चांदी के चौकोर पट्टी पर 'ऐं' लिखकर लाल धागे में डालकर बुधवार के दिन धारण करें।

अगर आप दिए गए उपाय को पूरी विधि विधान के साथ पूजा पाठ करेंगे तो अवश्य ही आपको लाभ मिलेगा बुद्धि तीव्र (Sharp mind by mercury ) होगी और जिसकी बुद्धि तेज होती है उसे सफलता पाने में समय भी नहीं लगता है 

Share this story