घर के मन्दिर बाल गोपाल की सेवा अवश्य करें: अंकित शास्त्री जी महाराज

सत्संग

 (आर एल पाण्डेय)
लखनऊ। श्री हनुमान जी महाराज के कृपा पात्र अंकित शास्त्री जी महाराज एवं मयूर विहार सी ब्लाक  पिकनिक स्पाट रोड लखनऊ के संयुक्त प्रयास से मधुबन पार्क में चल रहे सरस संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम   दिन महाराज अंकित शास्त्री जी महाराज ने बहुत ही सरल माध्यम से भागवत पाठ को श्रोताओं को संगीत बद्ध करके सुनाया और सबका हृदय प्रफ़ुल्लित हो गया।


महाराज जी ने भगवान कृष्ण के शौर्य और पराक्रम का वर्णन किया और किस प्रकार भगवान कृष्ण ने देवराज इंद्र के अहंकार का मर्दन किया इसका विस्तार में वृतान्त सुनाया।
महाराज जी ने बताया की आज के युग भागवत के आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने की ज़रूरत हैं महाराज  जी ने भागवत कथा के महात्म को सभी भक्त जनो को बताया और भागवत सुनने मानव जीवन धन्य हो जाता हैं इस महात्म को भी बताया।और यदि कही भी भागवत का पाठ हो रहा हो तो हमें अवश्य सुनना चाहिये।महाराज जी एव सोसायटी के लोगों कोरोना महामारी में दिवंगत आत्माओं  की शान्ति के लिये भी प्रभू से प्रार्थना की।


आज भागवत कथा के चतुर्थ  दिन मयूर विहार सोसायटी के अध्यक्ष योगेश सिंह महासचिव सपन अस्थाना संरक्षक मण्डल धीरज श्रीवास्तव अवनीश कुमार  आर०के० सिंह डी०पी० सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र चौधरी राकेश सिंह अखिलेश राय अशोक शुक्ला राजीव सिंह  विवेक पटेल राजेश रंजन समीर सिन्हा योगेन्द्र सिंह गोकुल लखमानी घनश्याम मौर्य  विक्रमादित्य सिंह उमेश सिंह सुरेश गौतम सतेंद्र त्रिपाठी  अनुज श्रीवास्तव वी पी सुनील नागेंद्र भूसन पांडेय धर्मेश भदौरिया जी पी चौधरी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं।पूरी मयूर विहार सोसायटी के लोग भागवत कथा में बढ़ चढ़ कर दान और योगदान दे रहे हैं।

Share this story