2100 ईसा पूर्व सबसे पहले आया सनातन धर्म ,हिन्दू धर्म को ही मानते थे सारे लोग
विश्व में हिन्दू जनसंख्या
हिन्दू धर्म कब से है ?
विश्व के सबसे प्राचीन सनातन धर्म के धर्म ग्रंथों के अनुसार आज से मात्र 2100 वर्ष पूर्व सारा विश्व हिन्दू धर्म को ही मानता था क्योंकि विश्व में वर्ष 2021 से पहले तक हिन्दू धर्म के अतिरिक्त कोई अन्य धर्म मौजूद ही नहीं था | आज से मात्र 2021 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपने स्वरूप में आया और मात्र 1442 वर्ष पहले इस्लाम वजूद में आया इससे पहले पूरा विश्व ही सनातन हिन्दू धर्म का ही पालन करता था | इसके प्रमाण आज भी उपलब्ध हैं उदाहरण के लिए कंबोडिया के विश्व प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर जिनको वर्ड हेरिटेज में विशेष स्थान प्राप्त है |
हिन्दू शब्द का अर्थ क्या है ?
विश्व के सबसे बड़े इस्लामिक देश इंडोनेशिया में आज भी भगवान श्रीराम ही उनके पूज्य भगवान हैं वहाँ की सरकारी मुद्राओं पर भगवान गणेश की फोटो छापी जाती है | इंडोनेशिया का राष्ट्रीय चिन्ह भगवान विष्णु का वाहन “गरुड़” हैं ! इंडोनेशिया की “रामलीला” पूरे विश्व में प्रसिद्ध है ! इसी तरह भारत के बाहर थाईलैंड में आज भी संवैधानिक रूप में रामराज्य है l वहां भगवान राम के छोटे पुत्र कुश के वंशज सम्राट “भूमिबल अतुल्य तेज ” राज्य कर रहे हैं , जिन्हें नौवां राम कहा जाता है|
ऐसे विश्व में सैकड़ों उदहारण हैं जहाँ आज भी सनातन संस्कृति किसी न किसी रूप में पाई जाती है ! वर्तमान मुस्लिम देश ईरान के बारे में जानकारों की आम राय है कि ईसा से एक-डेढ़ हज़ार साल पहले यहां के रहने वाले लोग भारत की तरह ही हिंदू धर्म को मानते थे. वो भारत के लोगों की तरह ही कई देवी-देवताओं की पूजा करते थे. लेकिन बाद में पारसियों के पैगम्बर ज़रथुष्ट्र ने इस चलन को बदला | इसे वर्ष 1935 तक फारस (पर्शिया) नाम से जाना जाता था ईरान को 1979 में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था।
आज हम आपको संपूर्ण विश्व में हिंदुओं की कुल जनसंख्या के विषय में जानकारी देंगे | जिसमे भारत की हिन्दू जनसंख्या के अलावा विश्व के अलग-अलग प्रमुख देशों में हिन्दुओं की कितनी जनसंख्या है इसका विश्लेषण करेंगे |
वर्ष 2011 की सरकारी जनसँख्या के अनुसार भारतवर्ष में हिन्दुओं कि कुल आबादी लगभग 97 करोड़ के आस-पास थी ! पूरी दुनिया में ऐसी कई संस्थाएँ हैं जो विश्व के सभी देशों की जनसँख्या का समय समय पर विश्लेषण करती रहती हैं उन्हीं में से जनसँख्या का विश्लेषण करने वाली एक सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय संस्था WORLD METER (वर्ल्ड मीटर) वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 तक भारत में हिन्दुओं की कुल जनसँख्या लगभग 109 करोड़ के आस पास- पहुँच चुकी है एक प्रकार से ये संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए एक सुखद सन्देश है |
इसके अतिरिक्त युगों-युगों से भारत के पड़ोसी देश रहे नेपाल की कुल आबादी में हिन्दुओं की जनसँख्या लगभग 21.55 करोड़ होने के साथ ही हिन्दू जनसँख्या नेपाल की कुल आबादी का लगभग 81% है तीसरे नंबर पर मारीशस है जहाँ 48.5% आबादी के साथ हिन्दुओं कि कुल जनसंख्या लगभग 6.25 लाख है ! इसके अतिरिक्त गयाना, फिजी, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम में बड़े समूह के रूप में हिन्दू अल्पसंख्यक के रूप में रहते हैं। और पूरे विश्व में जो हमारे भारतीय हिन्दू एनआरआई भाई- बहन हैं उनकी कुल जनसँख्या 3.76 करोड़ के आस -पास है ! इन सब आंकड़ों के अनुसार विश्व में हिन्दुओं कि कुल आबादी 1 अरब 34 करोड़ से भी ज्यादा है |
हिंदुओं के कितने देश हैं ?
वैसे तो विश्व के लगभग सभी देशों में हिन्दू रहते हैं किन्तु यहाँ हम विश्व के कुछ प्रमुख देशों की हिन्दू जनसंख्या का विशेष उल्लेख करेंगे :-
संयुक्त राज्य अमेरिका- 2,230,000
यूनाइटेड किंगडम-832,000
श्रीलंका -2,554,000
मलेशिया-2,450,000
दक्षिण अफ्रीका-550,000
इंडोनेशिया-10,000,000
सिंगापुर-2,80,000
पाकिस्तान-3,626,000
बर्मा- 2,900,000
सऊदी अरब - 1,789,000
यूनाइटेड अरब अमीरात - 1,750,000
क़तर - 358,800
म्यांमार (बर्मा) - 893,000
मलेशिया - 1,949,850
गुयाना -253,801
फिजी - 303,163
कनाडा -497,200
भूटान -185,700
बांग्लादेश-14,487,500
ऑस्ट्रेलिया - 276,000
बहरीन - 144,286
कम्बोडिया - 41,988
मध्य अफ्रीका - 118,353
ईरान-20,000
इटली - 108,950
जापान - 30,000
केन्या - 60,000
पश्चिम यूरोप - 200,000
रूस - 143,000
जर्मनी- 100,000
फ्रांस - 63218
सूरीनाम - 128,995
तंजानिया - 354,458
त्रिनिदाद व टोबैगो - 237737
जिम्बाब्वे - 123,111
वियतनाम - 50,305
ऊपर दिए गए आंकड़ों में विशेष रूप से सिर्फ विश्व के हिन्दुओं की जनसँख्या को ही प्रदर्शित किया गया है जबकि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार सिक्ख,बुद्ध,जैन, इत्यादि पंथ भी सनातन हिन्दू धर्म के ही अभिन्न अंग हैं (इसका विस्तृत उल्लेख हम अपने दूसरे लेख में करेंगे) अगर इन आंकड़ों में उनकी भी जनसँख्या को जोड़ दिया जाये तो विश्व की कुल हिन्दू जनसँख्या 200 करोड़ से भी ऊपर निकल जायेगी ! ये सभी हिन्दू जनसांख्यिकी के आंकड़ें अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट सी.आई.ए. वर्ल्ड फैक्टबुक अड़ेहरेंट डॉट काम,पिउ रिसर्च सेंटर के वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार दिए गए है । अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने "इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम रिपोर्ट 2006” में इसे प्रकाशित किया था | इन आकड़ों को आज 9 वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है अतः इन आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होना निश्चित है |
संकलन:- पं.अनुराग मिश्र ”अनु”