Scorpio zodiac personality: वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, पढ़ें A to Z

Scorpio zodiac personality: वृश्चिक राशि की खूबियां और खामियां
Scorpio zodiac personality: वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, पढ़ें A to Z
Scorpio zodiac personality: वृश्चिक राशि  लगेगा चंद्र ग्रहण, पढ़ें इस राशि के बारे में A to Z

Scorpio zodiac personality vrishchik rashi vyaktitva lunar eclipse 2021 chandra grahan: वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। 'वृश्चिक' राशिचक्र की आठवीं राशि है। इस राशि का स्वामी ग्रह प्लूटो है। वृश्चिक राशि जातकों के लिए शुभ रंग- लाल और भूरा होता है। वहीं शुभ दिन सोमवार, रविवार और बृहस्पतिवार माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक इस राशि के जातक ईमानदार होते हैं, परंतु जब इन्हें छेड़ा जाता है तो ये छोड़ते नहीं हैं। शांत स्वभाव के होने के कारण आज्ञाकारिता का गुण इनमें कूट-कूटकर भरा होता है। इतना ही नहीं इन सब के अलावा भी बहुत सारे गुण और कुछ खामियां भी इस राशि से जुड़ी होती हैं। आगे पढ़िए  वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac personality) से जुड़ी अहम बातें... 

वृश्चिक राशि की खासियत और खामियां (Scorpio zodiac Features and characteristics)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृश्चिक राशि के जातक सामने वाले के दिमाग को बहुत जल्द पढ़ लेते हैं। यही कारण कि इन्हें धोखा देने में लोगों की खटिया खड़ी हो जाती है। अगर खामियों की बात करें तो इस राशि के लोग बदले की भावना से ग्रसित होते हैं। दुशमन का बदला लेने में पीछे नहीं हटते हैं। इसके अलावा इस राशि से संबंध रखने वालों के  भीतर जलनशीलता का स्वभाव भी देखा गया है। साथ ही इस राशि के मन में क्या चल रहा है इसका पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है।

वृश्चिक राशि लव लाइफ (scorpio zodiac love life)

वृश्चिक राशि वालों के लव लाइफ की बात करें तो इस मामले में ये बहुत भावुक होते हैं। जिस कारण इस राशि के लोग भावनात्मक रूप से इतना अधिक जुड़ जाते हैं कि पार्टनर को भूलना मुश्किल होता है।

वृश्चिक राशि करियर (Scorpio zodiac) 

वृश्चिक राशि से संबंधित लोग जिस किसी भी करियर को चुनते हैं उसमें पूरी तन्मयता से लगे रहते हैं। जिसके परिणामस्वरूप इनका करियर सदा-सर्वदा अच्छा रहता है। खोजी स्वभाव के होने के कारण इस राशि के जातक शोधपरक कार्यों में बुलंदियां हासिल करते हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि वाले अपनी तार्किक बुद्धि से जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में माहिर होते हैं।  केवल इतना ही नहीं, इस राशि के लोग वैज्ञानिक और सलाहकार जैसे दायित्व का बहुत अच्छे से निर्वहन करते हैं। 

वृश्चिक राशि बिजनेस (scorpio zodiac business life) 

वृश्चिक राशि से संबंध रखने वाले जातक प्रबंधन करने में सिद्धहस्त होते है। इसलिए व्यापार के मामले में ये बहुत आगे जाते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक खर्च के मामले में भी बहुत अधिक सतर्क रहते हैं। यही कारण है कि इस राशि के जातक फिजूलखर्ची में अपना धन व्यर्थ नहीं करते हैं। हालांकि धन के मामले में कई बार इनके मन में असंतोष की भावना आ जाती है। 

वृश्चिक राशि वैवाहिक जीवन (scorpio zodiac marriage life) 

वृश्चिक राशि के जातक अपने पार्टनर से ये अपेक्षा रखते हैं कि वे इनके साथ पूरे समर्पण के साथ पेश आए। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि जब इन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है तो दूसरी शादी करके के लिए भी तैयार हो जाते हैं। इतना ही नहीं वृश्चिक राशि वाले इस चक्कर में अपने वैवाहिक जीवन से हाथ धो लेते हैं।

Share this story