शिव देंगे अपार धन और होगी सुख-समृद्धि में वृद्धि, जानें सोमवार के उपाय

शिव देंगे अपार धन और होगी सुख-समृद्धि में वृद्धि, जानें सोमवार के उपाय

Somvar Ke Upay कहते हैं कि भगवान शिव की विशेष कृपा जिस इंसान पर होती है, उसके सारे कष्ट पल भर में दूर हो जाते हैं. अगर कोई इंसान कर्ज के बोझ से तबाह है अथवा धन की कमी से जूझ रहा है तो भगवान शिव की पूजा से उसकी सारी परेशानियां क्षण भर में दूर हो सकता है। भोलेनाथ इतने भोले हैं को वो मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना शीघ्र ही पूरी करते हैं हिंदू धर्म शास्त्र शिवपुराण में धन प्राप्ति के उपायों का वर्णन किया गया है। हिन्दू धर्म में ऐसा मत है कि सोमवार का दिन भगवान शिव जी का दिन है। इसदिन उन्हीं की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को विभिन्न लाभ मिलते हैं। आइए, आज जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए महादेव की पूजा कैसे की जाए।

धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें शिवजी को प्रसन्‍न

अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं या कर्ज संबंधी परेशानियों से कष्‍ट में हैं तो अब चिंता मत कीजिए। महादेव की कृपा से आप इन दुखों से निजात पा लेंगे। इसके लिए आपको प्रत्‍येक सोमवार को शिवलिंग पर गन्‍ने का ताजा रस चढ़ाना होगा। ध्‍यान रखें कि गन्‍ने का रस चढ़ाने से पहले और उसके बाद शिवलिंग को पानी से धोना न भूलें। इस प्रक्रिया के दौरान मन ही मन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें और अंत में महादेव से अपनी आर्थिक परेशानी दूर करने का निवेदन करें। आजमा कर देखिए, चमत्‍कारिक फायदे होंगे।

न किसी से मंगलवार को कर्ज लें और न ही इस दिन कर्ज चुकाएं

धन की कमी से जूझ रहे लोगों को कभी भी मंगलवार को किसी व्‍यक्ति या बैंक से कर्ज नहीं लेना चाहिए। न ही लिए हुए कर्ज का पेमेंट मंगलवार को करना चाहिए। इससे कर्ज का बोझ घटने की बजाए बढ़ ही जाता है। इसलिए कर्ज लेने और चुकाने के लिए किसी दूसरे दिन को उपयोग में लाएं।

सुबह-सुबह पक्षियों को दें दाना

प्रकृति के खूबसूरत जीव होते हैं चिडि़या-पक्षी। अगर आप इन्‍हें हर दिन सुबह-सुबह दाना और पानी देते हैं तो इसका अपना एक अलग ही लाभ होता है। सबसे बड़ी बात कि इससे आपके मन की खुशी बनी रहेगी और धन से जुड़ी कठिनाइयां भी दूर होंगी।

सोमवार के दिन शिव-पूजा के साथ-साथ चन्द्र ग्रह के उपाय भी किए जाते है। अगर आप इन उपाय को करते है तो आपके धन संबधी परेशानिया और मानसिक तनाव कम हो जाता है।

सोमवार के विशेष दिन शिवजी को दूध और जल से अभिषेक करे और बिल्व पत्र चढ़ाए। और चन्द्र ग्रह के लिए दूध और चावल का दान अवश्य करें।

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मात्र का अवश्य जप करें। जप कम से कम 108 बार करें। मंत्र का जप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए।

सोमवार के दिन शिवजी के मंदिर जाएं और वहां जरुरतमंदों के बीच अन्न दान करें, इसके आलावा गरीबों को धन-दान करें।

सोमवार के दिन सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान दान करें। सुहाग के सामन में लाल चुनरी, कुमकुम और लाल साड़ी का दान करें। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सोमवार का दिन भगवान शिव जी का दिन है। इस दिन उन्हीं की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को विभिन्न लाभ मिलते हैं। यही कारण है कि सोमवार के दिन आप शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देख सकते हैं। लेकिन केवल शिव जी को नहीं, अन्य कुछ देवताओं को भी प्रसन्न करने का दिन है सोमवार।

धन लाभ के लिए उपाय

सोमवार के दिन या संध्या काल में भगवान शंकर को कच्‍चे चावल चढ़ाने से धन-लाभ होगा। तिल अर्पित करने से पाप का नाश होता है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

सोमवार के दिन जौ अर्पित करने से आपके सुख में वृद्धि होगी। तेज बुद्धि पाने की कामना है तो शक्‍कर युक्‍त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

संतान प्राप्ति के लिए उपाय

यदि संतान की कामना है या संतान के सुख में वृद्धि चाहते हैं तो भगवान शिव को गेहूं अर्पित करें।

मोक्ष की प्राप्ति हेतु उपाय

सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से भोलेनाथ मोक्ष प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।

वाहन सुख की प्राप्‍ति हेतु

सोमवार के दिन चमेली के फूल से शिव की आराधना करने से वाहन सुख की प्राप्‍ति होगी।

सोमवार के टोटके (somvar ke totke)

भगवान शिव पर जल या दूध का अभिषेक करने से वो अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं। रुद्राभिषेक करने वाले जीव के भगवान शंकर सब संकट हर उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यदि किसी व्यक्ति को लम्बे समय से करियर में सफलताएं हासिल न हो रही हो, तो इस उपाय को करने से उसकी भी बिगडी बन जाती है। कुलदेवता या कुलदेवी की आराधना करने से करियर में अपार सफलताएं प्राप्त होती है।

बताया जाता है कि कुलदेवी या देवता के रुष्ट हो जाने से परिवार का कोई भी व्यक्ति तरक्की हासिल नहीं कर पाता है। ऐसे में यदि आपको करियर संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है , तो कुलदेवताओं का पूजन आपके लिए बहुत लाभकारी है। चावल, दूध, चांदी दान करें। ऐसा करने से शिव के प्रसन्न होने के साथ ही चन्द्रमा भी मजबूत होता है। इससे जीवन में तरक्की की राहें लगातार खुलती चली जाती है। इसी तरह चंद्रमा के कष्ट देने पर चांदी को नदी में बहाने से सारे कष्ट या समस्याएं बह जाती हैं।

जिसकी कुण्डली में चन्द्रमा नीच है वह व्यक्ति सफेद कपड़े पहने और चंदन का सफेद तिलक लगाए। इससे जल्द ही करियर में सफलता हासिल होगी। खीर खाना भी शुभ माना जाता है। दो मोती या चांदी के दो बराबर के टुकड़ों में से एक टुकड़े को पानी में बहा दें। इसके बहाने से सोची हुई मुराद पूरी हो जाती है। दूसरे मोती या टुकड़े को जिन्दगीभर अपने पास रखें। चांदी की अंगूठी और सफेद मोती को धारण करने से भी लाभ मिलता है। चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें।

सोमवार की शिव आरती (somvar shiv aarti)

जय शिव ओंकारा जय शिव ओंकारा |

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्दाडी धारा || टेक

एकानन, चतुरानन, पंचानन राजे |

हंसानन गरुडासन बर्षवाहन साजै || जय

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अते सोहै |

तीनो रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहै || जय

अक्षयमाला वन माला मुंड माला धारी |

त्रिपुरारी कंसारी वर माला धारो || जय

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे |

सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे || जय

कर मे श्रेष्ठ कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता |

जग - कर्ता जग - हर्ता जग पालन कर्ता || जय

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव जानत अविवेका |

प्रणवाक्षर के मध्य ये तीनो एका || जय

त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई गावे |

कहत शिवानन्द स्वामी सुख सम्पति पावे || जय

Share this story