Jyotish Sun Transit : 14 मई को होगा सूर्य का गोचर, इन 9 राशि वालों के लिए है शुभ
सूर्य का गोचर 2021 (sun transit 2021) ज्योतिष शास्त्र (jyotish) की दृष्टि से अहम स्थान रखता है। सूर्य गोचर (surya Gochar) का प्रभाव राशि चक्र (Horoscope) की सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष (jyotish) में सूर्य को नावग्रहों (navgrah) के राजा के तौर पर देखा गया है। सूर्य का यह गोचर 14 मई (surya gochar 14 may 2021) को होगा। इस गोचर से सूर्य, वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसका समय दिन के 11 बजकर 41 मिनट है। सूर्य गोचर (surya gochar) का प्रभाव सभी राशियों पर इस प्रकार है। (surya gochar effects on all zodiac)
मेष- सन्तान के लिए अच्छा होगा। अचानक धन लाभ का योग बनेगा। रविवार के दिन गुड़ का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।
वृषभ- सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सेहत की समस्या उत्पन्न होगी। आंख और हड्डियों की समस्या परेशान करेगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
मिथुन- करियर में सफलता का योग बनेगा। लाभकारी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सूर्य मंत्र का जाप करना लाभकारी सिद्ध होगा।
कर्क- इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में कुछ हद तक बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में आर्थिक नुकसान संभव है। चोट से परेशानी होगी।
सिंह- सूर्य के राशि परिवर्तन से आर्थिक लाभ होगा। स्थान परिवर्तन का योग है। दाम्पत्य जीवन का खास ख्याल रखना होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। गायत्री मंत्र का जाप लाभदायक होगा।
कन्या- संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आवश्यक यात्रा लाभदायक होगा।
तुला- वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी, पर खुद पर संयम रखना होगा। पेट की समस्या परेशान कर सकता है। मूत्र विकार भी संभव है।
वृश्चिक- करियर में सुधार की प्रबल संभावना बनेंगी। नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु- इस राशि परिवर्तन से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। हालांकि काले रंग के परहेज से बचना होगा।
मकर- आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा। शरीर में चोट लगने से दिक्कतें पैदा होगी। गोचर की अवधि में आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।
कुम्भ- सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन का लाभ होगा। फिजूलखर्ची बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मीन- सेहत में सुधार होगा। तनाव क्रमशः काम होता जाएगा। नौकरी या कारोबार में कुछ परिवर्तन की संभावना है। सूर्य को रोली युक्त जल अर्पित करने से लाभ होगा।