Vastu Tips in Hindi: घर के क्लेश से हैं परेशान, ये हैं खास वास्तु टिप्स

Vastu Tips in Hindi: घर के क्लेश से हैं परेशान, ये हैं खास वास्तु टिप्स

Vastu Tips in Hindi: घर में प्रायः लड़ाई-झगड़े और कलेश का कारण वास्तु-दोष (vastu dosh) को माना गया है। दरअसल वास्तु शास्त्र (vastu shastra) में गृह-क्लेश (grih klesh) को दूर करने के आसान टिप्स बताए गए हैं। इन टिप्स (vastu tips for house ) को अपनाने से घर में सुख-शांति आती है साथ ही साथ गृह कलेश शीघ्र ही दूर होता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र (vastu shastra)के मुताबिक बताएंगे कि गृह क्लेश को दूर करने के कौन कौन से टिप्स (vastu tips for home) बताए गए है...

पीतल के बर्तन में कपूर जलाएं (Burn camphor in a brass pot)

यदि गृह कलेश से परेशान हैं तो यह उपाय करने से लाभ होगा। रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जलाएं। यह उपाय करने से गृह कलेश समाप्त होता है और घर में शांति आती है।

हनुमान जी के सामने जलाएं पंचमुखी दीपक (Burn Panchmukhi lamp in front of Hanuman)

अगर घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो यह उपाय करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाएं और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होगा और गृह कलेश दूर होता है।

घर में न लगाएँ ऐसी तस्वीरें (Do not put such pictures at home)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रामायण, महाभारत, युद्ध और उल्लू आदि की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरों से घर में नकारात्मकता आती है और गृह कलेश बढ़ता है।

आमने-सामने न लगाएं देवी-देवता की तस्वीरें (Do not put pictures of gods and goddesses)

वास्तु शास्त्र (vastu shastra) के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं (gods and goddesses) की तस्वीर को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव और कलेश बढ़ता है। इसके साथ-साथ घर में एक से अधिक देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए इससे घर में लड़ाई-झगड़ा बढ़ता है।

घर में न बिखरे हों जूते-चप्पल (Do not get scattered in the house)

वास्तु शास्त्र (vastu shastra) के अनुसार कभी भी घर में जूते-चप्पल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश बढ़ता है और धन की बर्बादी भी होती है। जूते-चप्पलों को पहनने के बाद हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए।

घर में न रखें खराब बिजली के उपकरण (Do not keep bad electrical appliances at home)

वास्तु शास्त्र (vastu shastra) के अनुसार घर के हर कोने में बिजली की व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब लगे रहना अशुभ माना गया है। बिजली के खराब उपकरणों को घर में नहीं रखना चाहिए। बिजली के खराब उपकरण के कारण ग्रह कलेश और तनाव बढ़ सकता है।

गृह क्लेश को दूर करने के लिए कपूर क्यों महत्वपूर्ण है (Why camphor is important to overcome home trouble)

यदि दाम्पत्य जीवन (married life) में कलह बना रहता है, तो दंपत्ति को रात को सोते समय बिना टोके जीवनसाथी (life partner) के सिरहाने तकिए के नीचे कपूर रकहें और प्रातः जल्दी उठकर बिना टोके उसे जला दें, तत्पश्चात कपूर की राख को बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से घर में शांति बनी रहती है तथा पति-पत्नी के बीच का कलह समाप्त होता है।

रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डूबोकर जलाने से घर का कलह ख़त्म हो जाता है।

रविवार के दिन गोबर के उपले पर कपूर और गुड़ रखकर उस पर थोड़ा देसी घी डाल कर जलाने से घर में आ रही नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है, घर का माहौल खुशमिजाज बना रहता है।

घर के अंदर सप्ताह में किसी एक दिन कपूर जलाकर उसके धुंए घर में फ़ैलाने से गृह क्लेश नहीं होता तथा घर में सुख शांति का वास रहता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहता है। यह गृह क्लेश निवारण का अच्छा उपाय है।

गृह क्लेश निवारण के कुछ सटीक उपाय (Some Accurate Remedies for Home Clash Prevention)

गृह क्लेश निवारण vastu tips for homesके उपाय के तौर पर पत्नी को प्रसन्न करने के लिए पति शुक्रवार के दिन उन्हें सुंदर सुगंधित पुष्प या इत्र भेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन चांदी की कटोरी में से दही शक्कर लेकर पत्नी को खिलाएं।

मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीप प्रज्ज्वलित करें और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होगा।

घर से नकारात्मक उर्जा को निकालने के लिए घर की महिलाओं को चाहिए कि वो सूर्योदय से पहले घर में झाडू लगाकर कचड़े को घर के बाहर फेंके। रोटी बनाते वक्त पहली रोटी गाय व आखिरी कुत्ते की निकालें और रोजाना उन्हें खिलाने से गृह क्लेश समाप्त होते है।

घर के उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण को साफ़ रखें वहां गन्दी वस्तुएं भूलकर भी न रखें।

Share this story