Vastu tips in Hindi: आप भी जेब में रुमाल रखकर निकलते हैं बाहर, तो सतर्क हो जाएं

Vastu tips in Hindi: आप भी जेब में रुमाल रखकर निकलते हैं बाहर, तो सतर्क हो जाएं

Vastu tips in Hindi: वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिसका उपयोग हर कोई करता है। चाहे वह घर बनाने की बात हो या फिर घर में किसी चीज को स्थापित करने की या फिर दिशा निर्धारण की। हर कोई वास्तु के अनुसार ही कार्य करता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि किसी भी काम को करने से पहले वास्तु दोष जरूर देख लेना चाहिए या फिर वह काम वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाना चाहिए, इससे उस काम पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Vastu tips for wealth and happiness: लेकिन यह शायद ही आपको मालूम होगा कि वास्तु शास्त्र का प्रयोग कई सारे जगह पर किया जाता है। वास्तु दोष कई ऐसी चीजों में होता है जिसके बारे में हमें पता भी नहीं होता। हर छोटी से छोटी चीज से लेकर बड़ी से बड़ी बात में वास्तु शास्त्र फॉलो किया जाता है। आपने कई बार लोगों को देखा होगा कि वह घर से बाहर निकलने से पहले रुमाल को अपनी जेब में रखना नहीं भूलते। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस बात में भी एक बड़ा वास्तु दोष छुपा हुआ है?

Daily vastu tips: बहुत से लोग जब घर से बाहर जाते हैं, तो वह अपने जेब में रूमाल रख लेते हैं। लेकिन शास्त्र की दृष्टि से अगर बात करें, तो आमतौर पर हम जब अपनी जेब में रूमाल रखते हैं, तो ऐसी बहुत सी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका हरजाना हमें अपने जीवन में उठाना पड़ता है।

इस वजह से हम कई तरह की परेशानी का भी सामना करते है।

ये है कुछ बातें जो हमे ध्यान में रखनी चाहिए।

- रुमाल को जेब में रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रुमाल की केवल 4 या 6 तह ही बनें। इसके अलावा रुमाल को जेब में 3 या 5 बार फोल्ड कर के रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करना दुर्भाग्य को जन्म देता है।

- सम संख्या में रुमाल मोडकर रखने से आप घर से जिस काम के लिए निकलते हैं वह आसानी से पूरा हो सकता है। इसलिए हमेशा सम संख्या में रुमाल फोल्ड कर जेब में रखना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक कभी भी गंदा रुमाल नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और हमारे विचारों में नकारात्मकता आती है। जिससे हम कोई भी काम करते हैं उसमें असफलता मिलती है।

- जिस जेब में रुमाल रखते हैं उसमें कोई अन्य सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमेशा लाइट कलर्स का रुमाल रखना चाहिए। डार्क कलर्स के रुमाल रखने से आदमी के बनते काम बिगड़ने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र का प्रणेता विश्वकर्मा जी को माना जाता है जिन्हें देवताओं का शिल्पी भी कहा जाता है। आपका दूसरा है कि क्या वास्तु शास्त्र पर विश्वास किया जाना चाहिए। तो यह आपके व्यक्तिगत अनुभव का विषय होना चाहिए क्योंकि वास्तव में वास्तु शास्त्र भवन निर्माण से संबंधित एक आदर्श आचार संहिता है, जिसके अनुसार यदि भवन का निर्माण किया जाए तो भविष्य में होने वाली अनेक कठिनाइयों से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत भवन स्वामी के सुख और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पंचतत्वों में संतुलन स्थापित कर भवन निर्माण किया जाता है, जिसमें उस भवन में रहने वाले व्यक्तियों की जरूरतों एवं अनिवार्यताओं को ध्यान में रखा जाता है।

Share this story