Weekly Horoscope in Hindi: जानिए कैसा होगा ये सप्ताह आपके लिए?

Weekly Horoscope in Hindi: जानिए कैसा होगा ये सप्ताह आपके लिए?

Horoscope February 2021 in Hindi: जैसा कि आप जानते हैं कि 2021 का दूसरा महीना यानी फरवरी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही हम सब यह भी जानते हैं की फरवरी प्यार का महीना होता है। क्योंकि फरवरी में होता है 'वैलेंटाइन डे'। आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि फरवरी का महीना आपके लिए प्यार का मौसम लेकर आएगा या फिर यूं ही गुमसुम रह जाएगा। हम बात करेंगे आपके इस हफ्ते की राशियों की (आज का राशिफल हिंदी)।

आज का राशिफल मेष: मेष लग्नराशि (Aries) :

इस सप्ताह आप के पास अच्छी मात्रा में धन का आगमन हो सकता है निवेश किए धन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल और वैवाहिक जीवन उच्च कोटि का बना रहेगा।इस हफ्ते कार्यो को लेकर कुछ परेशानी और भाग-दौड़ बनी रह सकती है।नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यो में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हफ्ते के अंत में सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ लग्नराशि (Taurus) :

इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को नौकरी में परिवर्तन और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता लाभदायक बना रहेगा।छात्र वर्ग को कुछ अतिरिक्त प्रयासों के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा।यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सेहत संबंधी कुछ तकलीफ हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :

इस सप्ताह व्यर्थ के खर्चो की अधिकता से आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस हफ्ते लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी । नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।आप व्यापार वृद्धि के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य करेंगे।

कर्क लग्नराशि (Cancer) :

इस सप्ताह आलस्य बढ़ सकता है, जिस कारण आपके कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं, इस लिए सचेत रहें। पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यो में आपको सफलता मिलेगी।नौकरी तथा व्यापार कर रहे जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलती रहेगी।स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। उपहार और सम्मान भी मिल सकते हैं। व्यर्थ के कार्यो से दूर रहे।

सिंह लग्नराशि (Leo) :

इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सुखों में वृद्धि संभव है।चल रही तकलीफों से राहत मिल सकती है। हफ्ते के कुछ दिन परेशानी भरे हो सकते हैं।आलस्य बने रहने से कार्य पूरा होने में देरी हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।कार्य क्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी और धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या लग्नराशि (Virgo) :

इस सप्ताह माता से प्रेम भाव बढ़ेगा।नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा और कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।धन को लेकर स्थितियां अच्छी होती नजर आएंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं।स्वास्थ्य को लेकर स्थिति ठीक ठाक बनी रहेगी।स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है।

तुला लग्नराशि (Libra) :

इस सप्ताह धन को लेकर आपकी चिंता एंकम हो सकती हैं।आर्थिक आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य से सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।आप किसी पुराने उधार लिए धन चुकाने पर खर्च कर सकते हैं।पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpius) :

इस सप्ताह भाग्य का भर पूर सहयोग मिलने की उम्मीद है।नौकरी और व्यापार कर रहे जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलती रहेगी।नौकरी वालों को प्रोमोशन मिल सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता के योग हैं।यात्राओं के योग रहेंगे।कठोर वाणी के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझ कर वार्तालाप करें।

धनु लग्नराशि (Sagittarius) :

इस सप्ताह आप अपने कार्यो को लेकर अधिक सक्रिय बने रहेंगे तथा लाभ प्राप्त करेंगे।इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास गजब का रहेगा।नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।इस हफ्ते व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर में सुख-सुविधाओं के सामान बढ़ सकते हैं।हफ्ते के अंतिम दिन सेहत का ध्यान रखें।

मकर लग्नराशि (Capricornus) :

इस सप्ताह आप के चल रहे तनाव कम हो सकते हैं।लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। माता और मकान से संबंधित कार्यो से लाभ प्राप्त हो सकता है।संतान से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन और व्यापारिक क्षेत्र में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius) :

इस सप्ताह आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ मानसिक तनाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सुखों में वृद्धि होगी। माता से सुख की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी बरतें।स्वास्थ्य में गड़बड़ी बनी रह सकती है।इस हफ्ते अचानक धन का लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces) :

इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है।इस हफ्ते कुछ जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते मिलने के योग बन सकते हैं।धन का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है।छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है। पेट संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।

Share this story