Kitchen Vastu Tips: घर का रसोई किस दिशा में होना चाहिए, गलत दिशा में होने से क्या दोष होते हैं? 

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का ख़ास महत्व है. वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि घर में रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु का प्रभाव उस घर के सदस्यों पर पड़ता है. ऐसे ही कुछ वास्तुदोष रसोईघर से जुड़े भी हैं.

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का ख़ास महत्व है. वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि घर में रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु का प्रभाव उस घर के सदस्यों पर पड़ता है. ऐसे ही कुछ वास्तुदोष रसोईघर से जुड़े भी हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में।

जब भी आप घर बनवाते हैं तो उसके लिए आपको इंजीनियर द्वारा उसके सही स्ट्रक्चर, नाप और कमरों की डिजाइन के बारे में बताया जाता है. लेकिन रसोईघर से जुड़ी बात आपको नहीं बताई जाती है. कुछ समझदार इंजीनियर इसके बारे में आपको जरूर बताते हैं, कि इस दिशा में रसोई घर करिए अन्यथा दोष होता है. लेकिन इस बात की जानकारी नहीं देता है कि वे दोष क्या हैं. दरअसल वास्तु शास्त्र में रसोईघर से जुड़े कई दोष हैं. जैसे कि रसोईघर की गलत दिशा, सामान रखने का तरीका, खाने पकाने के लिए चूल्हे को गलत दिशा में रखना आदि. रसोईघर ऐसी जगह है जहां भोजन पकाया जाता है और यह जगह वास्तु के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण है.

रसोईघर किस दिशा में होनी चाहिए?

Kitchen Kis Disha Main Hona Chahiye: वास्तु के अनुसार किचन की दिशा का निर्धारण किया जाता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. शास्त्र के अनुसार घर में पृथ्वी, आकाश, वायु, अग्नि और जल के तत्वों का उचित संतुलन होना चाहिए। अग्नि स्त्रोतों के स्थान दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। रसोईघर की दिशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए। साथ ही खाना बनाते समय पूर्व दिशा की और मुख करना चाहिए। वहीं बर्तन धोने की सिंक रसोई में उत्तर-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। इसके अलावा पूर्व दिशा की ओर खिड़की होनी चाहिए, हवा और प्रकाश दोनों मिलता रहे. रसोई में राशन रखने के लिए पश्चिम और दक्षिण दिशा की दीवारों का उपयोग करना चाहिए। यानी दक्षिण और पश्चिम दिशा में राशन रखना चाहिए।

रसोईघर में सामान किस दिशा में रखना चाहिए?

Kitchen Main Saman Kis Disha Main Hona Chahiye: वास्तु के मुताबिक सिलेंडर को दक्षिण-पूर्व (Southeast)दिशा में रखना चाहिए। साथ ही एक अग्नितत्व होने के कारण इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में कोने में ही रखना चाहिए, क्योंकि इसी दिशा में अग्निदेव का निवास करते हैं. इसके अलावा पानी रसोई के लिए सबसे प्रमुख तत्व है जैसा की अग्नि। कई बार लोग भोजन बनाते समय पानी को अपने ही पास या चूल्हे के पास रख देते हैं, जो कि सही नहीं है. इससे घर में क्लेश की स्थिति निर्मित हो सकती है. इसीलिए पानी को हमेशा चूल्हे से दूर उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

गलत दिशा में रसोई क्यों नहीं होनी चाहिए?

Kitchen Kis Disha Main Nahin Hona Chahiye: घर का रसोई किसी भी एक दिशा में नहीं होना चाहिए। इसीलिए दक्षिण-पूर्व दिशा रसोई के लिए शुभ मानी गई है. उत्तर दिशा में कुबेर का निवास है, इसलिए इस दिशा में रसोई अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार इस दिशा में रसोई होने से इंसान दिवालिया हो सकता है. उसका घर, जमीन-जायदाद सब कुछ बिक सकता है. दक्षिण और पश्चिम दिशा में भी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे फ़ालतू खर्च बढ़ सकते हैं. साथ ही भोजन बनाते समय कई बार बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. इसीलिए रसोई की सही दिशा का ध्यान अवश्य रखें।

रसोई में न रखें ये सामान

Kitchen Main Kya Nahin Rakhna Chahiye: वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी भी वस्तुएं हैं जिन्हें रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। इसमें से दवाई, पूजा का सामान मुख्य है. दवाईयां रसोई में रखने से गर्म होकर ख़राब हो जाती हैं. साथ ही पूजा का सामान रसोई में रखने से वह अछूत हो जाता है. क्योंकि रसोई में जूठा भोजन और बर्तन भी रखे होते हैं, जिनका स्पर्श पूजन सामग्रियों से होता है.

Share this story