Benefits of Aloe vera: चेहरे की सुंदरता, Aloe vera पर निर्भर.. कैसे?

Benefits of Aloe vera: चेहरे की सुंदरता, Aloe vera पर निर्भर.. कैसे?

Benefits of Aloe vera: एलोवेरा त्वचा के लिए अमृत माना जाता है और आजकल तो लोग दवा से लेकर खूबसूरती तक हर जगह एलोवेरा का इस्तेमाल किया का रहा है।

आपको हर प्रोडक्ट में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल मिल जाएगा। अगर धूप से आपका चेहरा जल गया है तो आपको एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगाना चाहिए, इससे काफी मदद मिलती है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो धूप में मिट्टी में जल ना होते हुए भी खुद को बचाए रखता है। इसकी यह विशेषता इस में उपस्थित विटामिन-ई, विटामिन-सी जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स से‌ होती है। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण भी होते हैं। जो आपके चेहरे के लिए भी बहुत उपयोगी हो सकते हैं।

Benefits of aloe vera on face overnight: एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन A, C और E प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि कोई भी एलोवेरा का इस्तेमाल चेहरे पर करता है तो उसकी चेहरे से सम्बंधित सभी परेशनियों का हल हो सकता है। एलोवेरा चेहरे की त्वचा को पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा दमकने लगती है। एलोवेरा चेहरे से दाग-धब्बे, झाइयाँ, झुर्रियां, मुहाँसे, आँखों के नीचे के काले घेरे और खुले रोम छिद्र की समस्या को भी हल कर देता है। इन्ही गुणों के कारण एलोवेरा प्रकृति का उपहार माना जाता है।




एलोवेरा स्किन के लिए फायदेमंद:

Benefits of aloe vera for skin whitening: -एलोवीरा लगाने से त्वचा में निखार आता है। ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे से धूल-मिट्टी, डेड स्किन और गंदगी को साफ होती है और स्किन ग्लो करती है।

- इसमें एंटी एजिंग गुण और एंटीआक्सीडेंट भी होता है जो चेहरे से झुर्रियों को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल रोज़ाना लगाने से आपकी त्वचा जवान और खूबसूरत बनी रहेगी।

- सनबर्न होने पर एलोवेरी जेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है।

- चेहरे को पिंपल दाग-धब्बों से बचाना चाहते हैं तो रोज़ाना एलोवेरा लगाएं।

- एलोवेरा जेल मेकअप रिमूवर का भी काम करता है। मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बहुत अच्छा होता है। इससे स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता।

- स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी एलोवेरा जेल मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर लगाएं।

- फटी एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाने से वह मुलायम और खूबसूरत बनती है।


अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो रोज सुबह खाली पेट ऐलोवेरा जूस का सेवन करें। इससे शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी बहुत आसानी से कम होने लगती है।

यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। अगर आप सुबह खाली पेट ऐलोवेरा जूस का सेवन करेंगे तो इससे शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपका शरीर रोगमुक्त भी हो जाएगा। जब शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं तब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इसका असर पड़ता है और हम बीमार पड़ने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए ऐलोवेरा जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।




त्वचा संबंधी समस्याएं ऐलोवेरा से दूर होती हैं। अगर आपको कील मुंहासे संबंधित त्वचा की समस्या है या फिर अन्य त्वचा की समस्या है, तो आप सुबह खाली पेट ऐलोवेरा जूस का सेवन करें। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। इसके सेवन से त्वचा में निखार भी आता है।

इस तरह से एलोवेरा जेल या एलोवेरा का सीधा इस्तेमाल भी आपकी स्किन को कई मायनों में फायदा देता है।

एलोवेरा का प्रयोग:

How to use aloe vera for skin whitening: एलोवेरा का प्रयोग उसके पत्ते को काटकर उसे बीच से छीले, उसको कुछ टुकड़ों में अलग अलग करके चेहरे की त्वचा पर मलें।

इसके प्रयोग से त्वचा में चिकनापन व दागों को हटाया जाता है।

आप एलोवेरा को स्टोर करके भी रख सकते हैं। ये जल्दी खराब नहीं होता।


Benefits of Aloe vera juice:

एलोवेरा जूस को आप दिन में दो बार ले सकते हैं। इसे 20 – 25 ml ही लेना है और उतनी ही मात्रा में गुनगुना पानी साथ मिला कर पीना है। एक बार सुबह खाली पेट लेना भी काफी है। इसके 30 मिनट बाद ही ब्रेकफास्ट करे।

वैसे तो AloeVera juice बाजार में भी आसानी से मिल जाता है। आप चाहे तो इसे घर पर ही मिक्सर में भी तैयार कर सकते हैं।

Share this story