Parenting Tips: बच्चों को स्मार्ट और कॉन्फीडेंट कैसे बनाएं, जानिए सुपर टिप्स

बच्चों का दिमाग कैसे तेज करें | Bacchon Ke Dimag Ko Kaise Tej Karen?

Parenting Tips

Parenting Tips

Tips For Parenting

Tips To Make Child Smart

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।

कॉन्फिडेंट बच्चे खुद के लिए निर्णय लेने में जरा भी देर नहीं लगाते। बच्चों के डेवलपमेंट में उनके पेरेंट्स का पूरा हाथ होता है। अपने बच्चों के लिए खुद को अच्छा रोल मॉडल बनाकर उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करना हम पेरेंट्स का ही तो काम है। इससे न सिर्फ उनका फ्यूचर ब्राइट होता है, बल्कि उनका वर्तमान भी बेहतरीन हो जाता है।

Parenting Tips

किसी पॉइंट पर आकर गलत काम कर जाना, कुछ गलत बोलना, बच्चों में ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन, आप इन बातों को कैसे हेंडल करते हैं और बच्चों को कैसे सही दिशा की ओर मोड़ते हैं, यही गुड पैरेंटिंग की निशानी होती है। बच्चों को कैसे सही सीख दें, उन्हें कैसे समझाएं ये सवाल हर माता-पिता के दिमाग में होता है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे पेरेंटिंग टिप्स देते हैं, जिसके जरिए बिना चीखे-चिल्लाए आप अपने बच्चों को सही सीख दे सकते हैं.

बच्चों को सही दिशा दें

हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा अपने करियर में सफल हो, हर उस काम में सफल हो जिसे उसने अपने हाथ में लिया है। लेकिन, सफलता या असफलता के लिए बच्चा अकेले जिम्मेदार नहीं होता। क्योंकि, माता-पिता ही बच्चों के पहले गुरु कहे जाते हैं, ऐसे में आप ही हैं जो उन्हें सही दिशा दे सकते हैं। बच्चों को डांट कर या चिल्लाकर नहीं प्यार से समझाएं।

स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करें

अपने बच्चे को खुद पर निर्भर होना सिखाएं। बताएं कि खुद की देखभाल करने में सक्षम होना कितना जरूरी है। ताकि, वह अपने कामों का प्रबंधन कर सकें।

हमेशा पॉजिटिव रहें

किसी भी तरह की सफलता के पीछे हमारी पॉजिटिविटी का ही हाथ होता है। ऐसे में अपने बच्चों को हमेशा सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा दें और उनके सकारात्मक कार्यों के असफल होने पर भी उन्हें प्रोत्साहित करें और बताएं कि हार और जीत जिंदगी का ही हिस्सा है और इससे सीख लेना चाहिए।

बच्चों विचारों को समझने में मदद करें

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके अंदर आत्म-निरीक्षण की भावना पैदा करनी चाहिए। इसके लिए हमें उनके विचारों और शक्तियों को समझने में मदद करनी होगी। इसके लिए आप उन्हें ॐ मंत्र का जाप करना सिखाएं और साथ में मेडिटेशन भी।

ईश्वर क्या है ये बताएं

बच्चों को अपने जीवन मूल्यों को समझने और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने के लिए सबसे पहले ईश्वर क्या है ये जरूर बताएं। ईश्वर की शक्ति और उन पर विश्वास की भावना को जगाएं।

आध्यात्म से परिचय कराएं

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को और भी अधिक लचीला बनाए रखने के लिए उनका आध्यात्मिक विकास जरूरी है। इससे बच्चों में विचार शक्ति का विकास होता है, जो उन्हें सही-गलत में अंतर को समझने में मदद करता है, जिससे उनमें निर्णय लेने की शक्ति का विकास होता है।

Parenting Tips

बच्चों तुम अपना बेस्ट दो

बच्चों में अपना बेस्ट करने की भावना को प्रोत्साहित करें। उन्हें बताएं कि वह जो कर रहे हैं, उसमें अपना सर्वोच्च दें। सफलता मिलेगी या नहीं इसकी चिंता न करें। जीवन में हर चीज के लिए तैयार रहे और जो भी कर रहे हो उसे सफलता में बदलकर ही दम लो।

ध्यान केंद्रित करना और अभ्यास सिखाएं

किसी भी काम पर फोकस करना और फिर सफलता के लिए अभ्यास बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने में मदद करता है और साथ ही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए बच्चों को अभ्यास की आदत जरूर डालें और फोकस करना सिखाएं।

Share this story