Gonda crime news  सालपुर चौकी इंचार्ज को मिली बड़ी कामयाबी, टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

Gonda crime news
 


 गोण्डा । जनपद के कोतवाली देहात ,पुलिस चौकी सालपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कोतवाली देहात के टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल एक अपराधी राम किशोर उर्फ बल्ली पुत्र श्री प्रकाश पांडे को पुलिस चौकी  इंचार्ज विनय कुमार पांडे अपने कुशल नेतृत्व में अपने हमराही सिपाहियों के साथ धर दबोचा है। 


क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोण्डा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व  क्षेत्राधिकारी महोदय सदर जनपद गोंडा के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात गोण्डा के टाप 10 अपराधी रामकिशोर उर्फ बल्ली पुत्र श्रीप्रकाश पाण्डेय थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा के साथ कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ग्राम धनोहरी मोड़ थाना को0 देहात जनपद गोण्डा बफासला करीब 12 किमी0 उत्तर गिरफ्तार  माननीय न्यायालय रवाना किया गया । अभियुक्त राम किशोर उपरोक्त थाना हाजा का टाप 10 अपराधी है। 
अपराधी रामकिशोर को मु0अ0सं0 146/2022 धारा 8/20 NDPS  थाना को0 देहात गोण्डा में 01 नफर टाप 10 अपराधीको 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा गिरफ्तार किया गया 

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 

रामकिशोर उर्फ बल्ली पुत्र श्रीप्रकाश पाण्डेय थाना को0 देहात जनपद गोण्डा का रहने वाला है जिसे धनोहरी मोड़ थाना को0 देहात जनपद गोण्डा बफासला करीब 12 किमी0 उत्तर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारकर्ता टीमः-

उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय  
का0 मनोज कुमार
का0 आशीष मौर्या

Share this story