श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज में मनाया गया विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेल दिवस 

Ayodhya singh smarak inter college
 


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरिययल इण्टर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। खेल प्रतियोगिता की सभी गतिविधियां प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह उप प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सिंह की उपस्थिति में करवाई गई। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह ने बच्चों को जीवन में खेल का महत्व समझाया। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने को आगे बढ़ाना देश को आगे बढ़ाने की ओर एक छोटी सी पहल है। बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य, बच्चोें मेे खेलों के हुनर को बढ़ाना एवं खेल टीम भावना को विकसित करना हमारा उद्देश्य है।  उन्होने कहा कि डिब्बा बंद भोजन से यदि स्वास्थ्य बनता तो आज हम सभी स्वस्थ होते। स्वस्थ बने रहने के लिए व्यक्ति को व्यायाम और खेल को महत्व देना बहुत जरूरी है।  प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह ने बच्चों को खेल के नियम से बच्चों को अवगत करवाया। आज विद्यालय के स्पोर्टस् डे के अवसर पर प्री प्राइमरी से लेकर सीनियर वर्ग तक के सभी विद्यार्थियों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया। स्काउट एवं स्पोर्टस् टीचर की निगरानी में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। 
 कक्षा नर्सरी के बच्चों के लिए अंडर चेयर रेस, एल के. जी के बच्चों के लिए डक रेस, यू.केजी. के बच्चों के लिए फ्रॉग रेस कक्षा 1 के बच्चों के लिए साधारण दौड़  कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों के लिए थ्री लेग रेस कक्षा 4 व 5 के लिए म्यूजिकल चेयर कक्षा 6 से 12 के लिए लड़कियोें के लिए खो-खो एवं लड़कों के ग्रुप के लिए कबड्डी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। 
विजयी प्रतिभागियो की सूची निम्नवत् है- 
अंडर चेयर रेस में प्रथम स्थान पर हमजा अली द्वितीय स्थान पर आयुशी शर्मा एवं तृतीय स्थान पर अंकिता निगम रहीं। 
डक रेस में मान्या सिंह प्रथम, राजवीर चौहान द्वितीय एवं हुसैन तृतीय स्थान पर रहे।  
फ्रॉग रेस में सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रथम, अपर्णा ने द्वितीय एवं महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   
कक्षा 1 की साधारण दौड़ अरनव मौर्या, हमजा अली, अराध्या सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 
कक्षा 2 की थ्री लेग रेस़ में आदित्य साहू व अंश गुप्ता ( द्वितीय )  प्रथम , तन्मय व द्विव्यांशु द्वितीय एवं आयुशी व जान्ह्वी तृतीय स्थान पर रहे। 
कक्षा 3 में आदर्श व आयुश (द्वितीय) प्रथम , अनामिका व आइशा द्वितीय स्थान पर एवं आर्या व भूमि तृतीय स्थान पर रहे। 
कक्षा 4 की म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में आयुशी (द्वितीय)  व गौरव स्वामी 
कक्षा 5 म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में काव्या गुप्ता प्रथम एवं गौरव स्वामी द्वितीय स्थान पर रहे।     
कक्षा 6 से 8 में लड़कों के मध्य कबड्डी खेल में शिवा वर्मा की टीम विजयी घोषित हुई।  
कक्षा 6 से 8 में लड़कियों के मध्य खो-खो प्रतियोगिता में इशिता शर्मा की टीम विजयी हुई। 
कक्षा 9 से 12 में लड़कियों के मध्य खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें अल्पना की टीम ने जीत दर्ज की। 
कक्षा 9 व 10 में लड़कों  के मध्य कबड्डी खेल का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 9 की दीपांशु यादव की टीम ने जीत का परचम लहराया। 
कक्षा 11 व 12 के लड़को के मध्य हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 11 शिवम वर्मा की टीम ने अपना सिक्का जमाते हुए कक्षा 12 की टीम को हरा दिया।

Share this story