20 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2024 तक चलने वाले भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 का घर–घर पधारो राम की थीम पर हुआ शानदार आरंभ

Bharat hastashilp mahotsav
 

Bharat hastashilp mahotsav

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 का 20 जनवरी से शानदार शुरुआत श्री रामायण के अखंड पाठ के समापन, भगवान राम एवम भगवान जगन्नाथ की स्तुति और भव्य आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर जगन्नाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसुदन सिंगारी एवम श्रीधाम अयोध्या के महाराज स्वामी प्रद्युमन प्रियाचार्य जी की गरिमामई उपस्थिति में रहे। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की तरफ से पर्यावरण को संरक्षित रखने के प्रतीक पौधा एवम श्री राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है की भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 के शुभारंभ के शुभ अवसर पर जगन्नाथ पुरी धाम के प्रमुख पुजारी हमारे बीच उपस्थित हैं; हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं और आए हुए सभी अथितियों का अभिनंदन करते हैं। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है की कल (22 जनवरी) राम लला अपने घर में पधारेंगे जहां मुझे भी उपस्थित रहने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है; संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के आग्रह पर इस महोत्सव का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ, मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं; देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल प्रयासों से भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन कर तयार हुआ है, जिसके साक्षी हम सब बनेंगे।

Bharat hastashilp.mahotsav

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान मे काशीराम स्मृति उपवन, आशियाना में आरंभ हुए भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में नृत्य और संगीत में झूमे लोग।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पुरी, ओडिशा से आई पुरी डांस एकेडमी ने गुरु नारायण पांडे के सुयोग मार्गदर्शन में दो प्रस्तुतियां दीं: गीत गोविंद और चंदन चर्चित कृष्ण रस। कविता, रश्मिता, सीमा, महापात्रा और यशस्विनी मिश्र ने भाग लिया।

इसी कड़ी में बूम प्रोडक्शन द्वारा गणेश वंदना एवम राम भक्ति से सरोबर अनेकों अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तुतियां प्रदीप दास के नेतृत्व में हुईं।

इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद कौशलेंद्र द्विवेदी एवम सभासद कमलेश सिंह के साथ अरुण कुमार दुबे, प्रिया पाल, रागिनी जैसवाल, डॉक्टर माधुरी, पवन पाल, रामविलास, तीर्थ, जावेद खान, दर्शन सिंह, दिनेश गुप्ता, संतोष शर्मा, विनोद मिश्र, महेश यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, शिवम सिंह, ज्वाला, प्रभाकर, सरताज, लल्लन, एस एच ओ आशियाना और उनकी टीम सहित तमाम अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।

Share this story