सांस्कृतिक संध्या में रहा भोजपुरी गीतों का बोलबाला

UP Mahotsav
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित 16वें युपी महोत्सव में रविवार के दिन भीड़ का आलम यह था कि मानो महोत्सव नहीं कोई बड़ी रैली हो। जिधर निगाह घुमाओ सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रही थे। फूड जोन हो, झूलें हो, स्वेटर, शॉल, कंबल, रजाई, जैकेट, साड़ी का स्टॉल हो, हर जगह सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। महोत्सव में आज अद्भुत था रविवार का नजारा।

अलीगंज के पोस्टल ग्राउंड में चल रहे है यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर लखनऊ साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संस्था की स्मारिका का विमोचन, कवि सम्मेलन एवं पंडित राम तेज तिवारी के आध्यात्मिक संस्थान द्वारा कवित्री महिमा तिवारी का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सीघेश्वर शुक्ला, विशिष्ट अतिथि श्री श्याम मिश्र, वाणी वंदना डॉक्टर शरद पांडे एवं संचालन मनमोहन द्वारा किया गया। काव्य पाठ पढ़ाने वाले अन्य कवियों में प्रवीण कुमार शुक्ला, नीतू सिंह, राजीव, कृष्णानंद राय, पंडित उमाशंकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, अर्चना सिंह प्रमुख रूप से रहे।

यूपी महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला, कबाड़ से जुगाड़, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में 15 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला सीनियर वर्ग में अग़ेका मिश्र प्रथम, शगुन सोनी द्वितीय स्थान पर रहे; और जूनियर वर्ग में ओजरवी प्रथम, कुणाल कश्यप द्वितीय स्थान पर है। निबंध प्रतियोगिता में कीर्ति प्रथम, रुद्राष्टक द्वितीय। रंगोली प्रतियोगिता में सपना शाह को विशेष पुरस्कार दिया गया। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में कीर्ति को प्रथम, युवराज शाही को द्वितीय पुरस्कार मिला। सभी प्रतियोगिताएं सुश्री तबस्सुम खान के निर्देशन में आयोजित हुई।

इसी कड़ी में नृत्य सुरसंगम संस्था द्वारा गणेश वंदना, रंगीलो मारो ढोलना, गलती से रिंगटोन, महाभारत जैसे गीतों पर दिव्या चौधरी, वंदना सिंह, आरती मिश्रा, आयुषी गुप्ता, अभिषेक एवं अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। यूपी महोत्सव के गायन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विधि शर्मा प्रथम, तेज श्रीवास्तव द्वितीय और आदित्य तृतीय; इसके अलावा सीनियर वर्ग में सत्यम सिंह प्रथम, ममता वर्मा द्वितीय और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। डांस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ओजस्वी प्रथम, भार्गव द्वितीय और गौरी तृतीया; सीनियर वर्ग में सिमरन प्रथम, जोया द्वितीय और शीतल तृतीय स्थान पर रहे।

यूपी महोत्सव की संस्कृतिक संध्या का  शुभारंभ भोजपुरी लोक गायिका प्रिया पाल ने देवी गीत से किया और श्रोताओं को भगवती देवी की भक्ति का रसपान कराया। इसी क्रम में उन्होंने अपनी खनकती हुई आवाज में भोजपुरी गीत मैसे नइया मे लक्ष्मण राम गंगा मइया धीरे बहो, कन्हैया मैं तो नाचूँगी तेरी मुरली पे, रामा लखन दोनों भईया अवध रहवईया उन्हीं के संग आए हैं को सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में प्रिया पाल ने अपनी सुमधुर आवाज में फेक दिहले थरिया बलम गईले झरिया, पियवा जाती बानी पुलिस के बहलिया में और हे पिया हमको घुमाई दे यूपी महोत्सव भोजपुरी गीत को सुना कर श्रोताओं की असंख्य तालियां बटोरीं।

लखनऊ। महोत्सव में आज संडे फन डे के रूप में मनाया गया। लोगों ने जमकर खरीदारी की, झुलों संग लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव स्थल पर जायके के शौकीनों के लिए कश्मीरी कहवा, कश्मीरी मेवे और बीकानेरी भुजिया, राजस्थानी नमकीन के साथ तरह तरह के अचार मुरब्बे जनता को आकर्षित कर रहे हैं।  महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों के चटपटे और जायकेदार उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हैं। कश्मीर से आए मिर्जा अखलाक के स्टाल पर कश्मीर का सुप्रसिद्ध कहवा मौजूद है इसके अतिरिक्त चिलगोजे, काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, अखरोट गिरी और कश्मीरी खजूर विशेष आकर्षण का केन्द्र हैं। 

चूर्ण उद्योग के स्टाल पर मोटापा घटाने में सहायक रोस्टेड अलसी, शुगर नियंत्रण और जोड़ों के दर्द में सहायक मद्रासी मेथी, गैस कब्ज व एसिडिटी के लिए हरण वटी, पुरानी खांसी, नजले व कफ के लिए पहाड़ी अदरक तथा दमा, अस्थमा के लिए पहाड़ी कद्दू के बीज उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त महोत्सव स्थल पर राजस्थानी नमकीन के एक दर्जन से ज्यादा उत्पाद जिनमें बीकानेरी भुजिया, खट्टी मीठी दालमोठ, लहसुन भुजिया, बेसन के गट्टे, अमेरिकन भुट्टे, कुरमुरे गेंहू व पंचरतन मिक्स नमकीन के स्वाद जनता को लुभा रहे हैं। 

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

Share this story