भाजपा अवध प्रांत उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्टफोन
Jan 31, 2024, 22:34 IST
![Rajiv mishra](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/baee525afdc48caf998679f5e48bfed7.jpg?width=730&height=480&resizemode=4)
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनपद हरदोई के सैदपुर संडीला स्थित प्रबुद्ध महाविद्यालय में स्मार्ट फोन ' टेबलेट' वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध प्रांत उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने उपस्थित होकर मेधावी छात्र / छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित कर उत्साहवर्धन किया एवं उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया ।
इस अवसर पर प्रबंधक अजय पांडेय , सुमेर वर्मा जिला पंचायत सदस्य, जे ई संजय पाल, गौरव मिश्रा,गुलाब सिंह, पत्रकार एवं अन्य जन उपस्थित रहे।