भाजयुमो के महामंत्री वैभव सिंह मिले सीएम योगी से ,कहा अबकी बार भाजपा 350 के पार

वैभव सिंह को भाजयुमो का राष्ट्रीय महामंत्री किया गया है मनोनीत 
Vaibhav singh
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी 

भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दी बधाई

(आर एल पाण्डेय)
लखनऊ। भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बधाई दी है। भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद लिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने पत्रकार आर एल पाण्डेय जी को बताया कि युवा शक्ति भाजपा के साथ, अबकी बार 350 पार का संकल्प लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट गए हैं।

भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवा भाजपा को 350 से अधिक सीटों पर विजय दिलाकर पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Share this story