ब्राम्हण के बच्चों को व्यापार में भी आना चाहिए -महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरी 

Dr dinesh sharma

 बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दे ब्राह्मण समाज: दिनेश शर्मा 

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बच्चों को शिक्षा दिलाएं, पारिवारिक संस्कार दें, आध्यात्मिक वातावरण में भारतीय संस्कृति की शिक्षा दें, बच्चों में परोपकार की भावना पैदा करें। सभी के कल्याण के लिए विप्र समाज काम करता है। सर्वे भवंतु सुखिन: के आदर्श पर  विप्र समाज चलता है।


 उक्त विचार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संवाद एवं दिव्य दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के उद्देश्य   पर चर्चा व कोरोना काल में परशुराम स्वाभिमान सेना की भूमिका विषय पर बोलते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वातावरण बदल गया है माफियाओं का राज समाप्त हो गया है। समय के बदलाव के कारण माफिया जेल में रहना चाहते हैं। 

समाज में कुछ जातियों के आधार पर काम करने वाले दल समाज को बांटना चाहते हैं। मधुबन मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि आज ब्राह्मणों को एक ऐसे मंच की आवश्यकता है जिस पर ब्राह्मणों के कल्याण की बात हो ना कि राजनीति हो।

सारे समाज का चिंतन ब्राह्मण करता है सभी का अंश दिलाता है। ब्राह्मण में सात्विक बुद्धि के साथ-साथ चातुर्य बुद्धि भी होनी चाहिए। ब्राह्मण के बच्चों को व्यापार में भी आना चाहिए। गरीब से गरीब ब्राह्मण का हाथ पकड़कर चलना पड़ेगा । राजनीति भला नहीं कर सकती। कोई भी जाति का नेता अपनी जाति का कल्याण नहीं कर सकता। कोई भी राजनीतिक व्यक्ति कल्याण नहीं करेगा।

समाज के कल्याण के लिए कार्य करने वाला नेता होना चाहिए। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक ,उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई ने ओजपूर्ण शैली में कार्यक्रम का संचालन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। शशांक शर्मा प्रदेश संयोजक परशुराम स्वाभिमान सेना एवं प्रदेश उपाध्यक्ष परिमल मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दिव्य दक्षिणा समर्पित की। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share this story