बिच्छु कहीं भी होगा तो डसेगा ,सीएम योगी आदित्यनाथ सपा ,कांग्रेस पर जम कर बरसे

CM Yogi Aditynath in kushinagar

CM Yogi Adityanath in kushinagar राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कत्तई बर्दाश्त न करे। याद रखिएगा! बिच्छू कहीं भी होगा तो डंसेगा।

 कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है।

यदि विकास की योजनाओं पर कार्य हुआ होता तो पिछले चुनाव में कांग्रेस 7 सीटों पर सिमटी न होती। वर्ष 2022 में कंधा देने के लिए इन्हें 2 लोग भी नहीं मिलेंगे।

सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले हर गरीब को मिलने वाला राशन क्यों नहीं मिल पाता था? क्योंकि तब प्रदेश में शासन करने वाले लोग और शागिर्द माफिया गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। आज गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकता। अगर निगला तो जेल जरूर जाएगा।

सीएम ने कहा किपहले 'माफिया' सत्ता का संचालन करते थे और सत्ता इनकी शागिर्द बनकर इनके पीछे-पीछे चलती थी, लेकिन अब इनकी अवैध कमाई पर सरकारी बुलडोजर चलता है तथा ये माफिया उत्तर प्रदेश की धरती को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। माफियाओं के विरुद्ध हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस बीमारी देती है, राम की आस्था का अपमान करती है और माफियाओं को प्रश्रय देती है। लेकिन भाजपा नागरिकों को स्वस्थ करती है, भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है और माफियाओं को वहां पहुंचाती है, जहां के वे हकदार होते हैं।

Share this story