कांग्रेस को मिला नैतिक पार्टी का समर्थन

Congress party kokila naitik party ka.sMarthan
 कांग्रेस को मिला नैतिक पार्टी का समर्थन
 


* ‘‘बाबा विश्वनाथ’’ का दर्शन कर संकल्प के साथ होगा यात्रा का सांकेतिक शुभारम्भ- अजय राय
* यात्रा के दौरान नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, गन्ना किसानों तथा छोटे एवं मझोले व्यापारियों से वार्ता- अजय राय
* लखीमपुर खीरी के ‘‘थारू जनजाति’’ से मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष- डॉ0 हिलाल नकवी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। ‘‘यूपी जोडो यात्रा’’ के समर्थन में आज नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के समक्ष ‘साथी पार्टी’ के रूप में जुडकर 2024 लोकसभा चुनाव में कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद नकवी ने बताया कि ‘‘यूपी जोडो यात्रा’’ आगामी 20 दिसंबर 2023 से प्रदेश के जनपद सहारनपुर से आरंभ हो रही है। 16 दिसंबर से खरमास के लागू होने के कारण यात्रा की औपचारिक शुरुआत 15 दिसंबर 2023 से महादेव की नगरी ‘‘काशी’’ से ‘‘बाबा विश्वनाथ’’ का दर्शन कर संकल्प के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी यात्रा का सांकेतिक शुभारम्भ करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा 20 दिसंबर को उ0प्र0 के जनपद सहारनपुर से आरंभ होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, होते हुए जनपद सीतापुर पहुंचेगी। इस प्रकार यह यात्रा प्रदेश के 10 जनपदों से होकर गुजरेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि इस यात्रा के दौरान कई नुक्कड़ सभाएं की जायंेगी तथा जन सम्पर्क भी किया जायेगा। यात्रा में किसानों, युवाओं, कारीगरों, बेरोजगारों तथा महिलाओं से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुना जायेगा तथा घोषण पत्र में उनकी आवाज को स्थान दिया जायेग। भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों एवं जीएसटी को गलत तरीके से लागू करने के कारण छोटे एवं मंझोले व्यापारियों के कारोबार लगभग सामप्त हो गये हैं। यात्रा के दौरान जनपद सहारनपुर के लकड़ी के नक्काशी उद्योग के कारीगरों एवं व्यापारियों से भेंटवार्ता की जायेगी इसी क्रम में मुजफ्फनगर के गुड़ व्यापारियों से बिजनौर के किसानों से अमरोहा में गन्ना किसानों से मुरादाबाद के पीतल के कारोबारियों से बरेली में बांस उद्योग से जुडी समस्याओं पर चर्चा की जायेगी एवं उनके निदान के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में स्थान दिया जायेगा। जनपद लखीमपुर खीरी के ‘‘थारू जनजाति’’ के लोगों के साथ बैठक कर वार्ता की जायेगी।

Share this story