देवकी ठाकुर जी महाराज द्वारा झंडा रोहण कार्यक्रम संपादित किया गया

Devki nandan thakur
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। डीoएoवीo कालेज प्रांगण में  डीoएoवीo पीजी कॉलेज एवं डीoएoवीo इंटर कॉलेज का ध्वजारोहण कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा झंडा रोहण कार्यक्रम संपादित किया गया। इस अवसर पर पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने तिरंगे का महत्व स्पष्ट करते हुए बताया कि यह तिरंगा हमारे पूर्वजों के रक्त एवं बलिदान से प्राप्त हुआ है।

झंडा रोहण

सनातन संस्कृति के महत्व एवं भगवान राम के संस्कारों की विषद व्याख्या करते हुए आपने कहा कि भगवान राम के चरित्र से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए व अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर विद्यार्थी जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक  मनमोहन तिवारी  ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों के साथ-साथ व्यक्ति को भगवान कृष्ण से भी प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर विश्व शांति सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे, युवा नेता  सुनील कुमार मिश्रा, डीoएoवीo पीजी कॉलेज के प्रोफेसर राजीव कुमार त्रिपाठी, आई0क्यू0ए0सी0 डायरेक्टर  प्रोफेसर संजय तिवारी , प्रोफेसर सुधीर शुक्ला, प्रोफेसर आर0पी0 चतुर्वेदी , गजेंद्र सिंह एवं  विपुल त्रिपाठी के साथ- साथ दोनों विद्यालयों के  छात्र-छात्राओं व समस्त अध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this story