आज से राजधानी में प्रेम भूूषण जी महाराज बहायेगे श्री राम कथा की गंगा

Prem bhushan ji mahraj
 

--

-ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से लखनऊ में नौ दिवसीय श्रीराम कथा आज से-

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

      लखनऊ- नर सेवा नारायण सेवा की चरितार्थ ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से लखनऊ में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाली इस श्री राम कथा में अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री प्रेम भूषण जी महाराज राम कथा की पावन गंगा में लोगों को पुण्य की डुबकी लगवायेगें। श्री राम कथा का आयोजन प्रतिदिन 03 बजे से सॉय 06 बजे तक सिटी माण्टेसाी स्कूल गोमती नगर विस्तार
शाखा के बगल में मैदान पर किया जायेगा।

      ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष भव्य श्री राम कथा का आयोजन करता है। जिसका समापन भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर होता है। राम कथा के समापन के दिन भक्तों के लिये अटल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर की गणमान्य हस्तियों, विशिष्ठ जनों के साथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होने पूरे शहर को इस पावन श्री राम कथा में पुण्य लाभ लेने के लिये आमंत्रित किया है।

Share this story