नगर निगम लखनऊ के सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह में फंड एवं पेंशन बुक उपलब्ध न कराए जाने पर समस्त कर्मचारी यूनियन के
 पदाधिकारी द्वारा विरोध प्रदर्शन

नगर निगम।लखनऊ
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ से  सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन नगर निगम के त्रिलोकी नाथ हाल में किया गया जिसमें समस्त कर्मचारी पदाधिकारी नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फंड और पेंशन बुक न उपलब्ध होने पर स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश और लखनऊ नगर महापालिका यूनियन संघ के अध्यक्ष/ संरक्षक चंद्र प्रकाश अग्रिहोत्री द्वारा और समस्त कर्मचारी यूनियन के पदाधिकरियों नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें सभी की मांग थी कि आज के दिन कर्मचारियों को फंड और पेंशन बुक उपलब्ध कराया जाना था जिससे वह अपना जीवन यापन सुचारू रूप से कर सके पर नगर निगम प्रशासन द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई भारी विरोध के चलते समारोह को स्थगन कर दिया गया लेखाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का फंड और पेंशन बुक उपलब्ध करा दी जाएगी अग्निहोत्री द्वारा कहा गया की ऐसे कार्य से सेवानिवृत कर्मचारियों का मान सम्मान कम हुआ इस पर नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता की और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि अगर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के फंड एवं पेंशन बुक जल्द नहीं उपलब्ध हुई तो वह मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को पत्र लिखेंगे।

Share this story