Gonda Crime news प्रेम जाल में फांसा वीडियो बनाया ब्लैकमेल किया

प्रेम में धोखे से बना लिया , अश्लील वीडियो,फिर किया Gonda Crime News ब्लैकमेल,मां, बेटी ने लगा ली फाँसी
गोंडा। तरब गंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फाँसा और फिर धोखे से उस का अश्लील वीडिया बना कर ब्लैकमेल करने लगा था। जिस की वजह से मां और बेटी बहुत परेशान होकर फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तरब गंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव के बाबा नग्रसेन गांव के निवासी पुजारी की पत्नी 40 वर्षीय फूला देवी और 22 वर्षीय बेटी खुशबू ने घर से थोड़ी दूर स्थित कटहल के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
इस घटना से गांव में ही नही पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। मंगलवार की देर रात्रि में ही एस पी और जिला अधिकारी मौके पर पहुँच गए। घटना को जांच कराके इस मामले में दोषी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा और गिरफ्तार कर लिया। पुजारी के तीन बच्चे थे। सब से बढ़ी खुशबू थी।
— Gonda Police (@gondapolice) March 24, 2021
इस के बाद गगन पासवान और फिर शिव कुमार पासवान थे। पुजारी बाहर लोधियान में रहता था। दोनो बच्चे दिल्ली में रहते थे। मा और बेटी दोनो गांव में रहते थे। कुछ दिनों पूर्व ही खुशबू की शादी भुलभुललिया निवासी मोहित के साथ हुई थी। गांव के ही सत्यम सिंह पुत्र लल्लू सिंह ने मृतका खुशबू को पहले झांसा में लेकर प्रेम जाल में फॅसा लिया था।
किसी तरफ से उस का अश्लील वीडियो बना कर उस को अपने घर आने के लिए ब्लेक मेल करने लगा था। जिस को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। इस के बाद भी सत्यम दबंगई पर उतारू था। उस ने खुशबू के अश्लील वीडियो को उस के पति के पास भेज दिया था। जिस को लेकर मां और बेटी रिश्ते टूटने को लेकर बहुत परेशान हो गई थी। युवक बार बार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक के दबाओ में आकर ही मां और बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। आत्म हत्या करने की बात गांव में फैलते ही हड़कम्प मच गया। चाचा पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने सत्यम सिंह पुत्र लल्लू सिंह के खिलाफ एस सी एस टी और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम भेज दिया।