गोण्डा के शिक्षक एवम् साहित्यकार  डाॅ रघुनाथ पाण्डेय को नालन्दा विश्वविद्यालय शिखर सम्मान  से  विभूषित किया गया। इस उपलब्धि पर जनपद भर के शिक्षक और साहित्यकार गदगद  हैं । 

Raghunath panday

 मगध साहित्य सम्मान
            बिहार के राजगीर नालन्दा  मे आयोजित तीन दिवसीय   मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव  में मुख्य अतिथि के रूप मे नवादा के सांसद चन्दन सिह  और  महामना मालवीय की पौत्रबधू डाॅ विमला व्यास ने डाॅ पाण्डेय को स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र व अंगवस्त्र और ग्रन्थ भेंटकर सम्मानित किया । 
श्री पाण्डेय को यह सम्मान  उनके हिन्दी भाषा-साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र मे किये गये शोधपरक व नवाचार कामों के लिए प्रदान किया गया है। यह आयोजन अशोक स्मृति संस्थान राजगीर  तथा मगध साहित्य मंच नालन्दा के द्वारा आयोजित किया गया था।समारोह में जैन आश्रम वीरायतन की प्रमुख पद्मश्री आचार्य चन्दनाश्री ताई मां  की भी विशिष्ट उपस्थिति रही।

प्रेरणा उत्सव
    ज्ञातव्य है कि श्री पांडेय ने अब तक हिंदी साहित्य की विविध विधाओं में आठ पुस्तकें लिखी है,आठ शोधात्मक पुस्तकों का संपादन किया है और लगभग दो दर्जन शैक्षिक पुस्तकों के सहलेखक रहे हैं। श्री पांडेय को पुरातन नालन्दा विश्वविद्यालय साहित्य शिखर सम्मान मिलने पर पूर्व अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार उपाध्याय, डायट प्राचार्य अतुलकुमार  तिवारी,  पूर्व प्राचार्य एमपी सिंह, विनय मोहन वन, मनोहरलाल साहित्यकार डाॅ सूर्यपाल सिंह डाॅशैलेंद्र मिश्र, कवि विद्रोही आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share this story