पंचायती चुनावों में शिवसेना निभाऐगी निर्णायक भूमिका:शिवदत्त वशिष्ठ

पंचायती चुनावों में शिवसेना निभाऐगी निर्णायक भूमिका:शिवदत्त वशिष्ठ

State News -Himachal pradesh (सत्यदेव शर्मा सहोड़)

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनावों की आहट के चलते शिवसेना पार्टी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाने के लिए जुट गई है। शिवसेना पार्टी के राष्ट्रीय हाई कमान के दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय संगठक गुलाब चंद दुबे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शिवसेना की प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष स्तर पर उच्च स्तरीय विस्तार किया जाएगा। शिवसेना पार्टी हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से कार्य कर रही है।

इस बार पंचायती चुनावों में अपनी ठोस उपस्थिति दर्ज करा सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि पार्टी हाई कमान व राष्ट्रीय संगठक गुलाब चंद दूबे के दिशा-निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शिवसेना पार्टी उच्च स्तरीय प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि शिवसेना पार्टी हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। पंचायती चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

Share this story